Friday, July 3, 2026
Homeबॉलीवुड'मैं माफी नहीं मांग सकता..' विवादित बयान पर सफाई देते बोले कमल...

‘मैं माफी नहीं मांग सकता..’ विवादित बयान पर सफाई देते बोले कमल हासन, ठग लाइफ स्टार ने कहा, वो बात प्यार से कहा था..


नई दिल्लीः कमल हासन इन दिनों तमिल- कन्नड़ भाषा के बयान को लेकर विवादों में छा गए हैं जिसके लिए अभिनेता को ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही कर्नाटक के लोग भी उनका विरोध कर रहे हैं और उनसे उस बयान के लिए माफी की मांग कर रहे हैं. और अभिनेचा ने अपनी सफाई में कहा है कि वो इस विचार के लिए माफी नहीं मांग सकते कि कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है.

मांफी की मांग पर कमल हासन की सफाई
कमल हासन ने कहा है कि इस स्थिति में वो इस विचार के लिए माफी नहीं मांग सकते कि कन्नड़ तमिल से निकली है. केरल में एक प्रचार कार्यक्रम में बोलते हुए कमल हासन ने कहा, ‘वे इस मामले को लेकर भ्रमित हैं. मैंने जो कुछ भी कहा है, वो बहुत प्यार से कहा है. इतिहासकारों ने मुझे भाषाओं का इतिहास पढ़ाया है. अन्य राज्यों के विपरीत, केवल तमिलनाडु में ही रेड्डी समुदाय, तमिल और कर्नाटक के अय्यनकर लोग मुख्यमंत्री बने हैं. ऐसा किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ है.’

क्या है विवाद का मामला
हाल ही में चेन्नई में मणिरत्नम की फिल्म ‘थग लाइफ’ का ऑडियो लॉन्च किया गया, जिसमें कमल हासन, सिलंबरासन, त्रिशा और अन्य कलाकार हैं. समारोह में कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार के बारे में बोलते हुए कमल हासन ने कहा, ‘राजकुमार का परिवार कर्नाटक में उनका परिवार है’ और ‘चूंकि वो समारोह में आए थे, इसलिए उन्होंने अपना भाषण ‘उइरे उरावे तमिले’ कहकर शुरू किया.’ उन्होंने यह भी कहा, ‘कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है.’

Also Read: Thug Life’ रिलीज से पहले कमल हासन के लिए बुरी खबर, विवादित बोलचाल में फंसे अभिनेता, CM से मिली वॉर्निंग

अभिनेता की हो रही घोर आलोचना
कन्नड़ रक्षणा वेदिगे सहित संगठनों ने कमल हासन की टिप्पणियों की निंदा की है. इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया कि ‘अगर कमल हासन की फिल्में कर्नाटक का अपमान करती हैं तो उन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.’ और ‘अगर आप कर्नाटक और उसके लोगों के खिलाफ बोलते हैं तो आपके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.’ कुछ अन्य कन्नड़ संगठन भी कमल हासन के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं.

कर्नाटक के सीएम ने भी दिया हासन पर माफी मांगने पर जोर
इसी तरह कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कमल हासन की निंदा की है. इसमें उन्होंने कहा, ‘अभिनेता कमल हासन कन्नड़ भाषा का इतिहास नहीं जानते हैं. कन्नड़ भाषा का इतिहास बहुत पुराना है. कमल को यह नहीं पता. कमल हासन इतिहास जाने बिना ही बोलते हैं.’ इसी तरह कर्नाटक के मंत्री शिवराज ने कहा, “कन्नड़ के बारे में बोलने के लिए कमल को माफी मांगनी चाहिए, अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो हम कर्नाटक में फिल्म ठग लाइफ पर प्रतिबंध लगा देंगे.’



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments