Last Updated:
Asha Bhosle And RD Burman Love Story: आशा भोसले ने अपने जीवन में उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर बार और मजबूत होकर खड़ी हुईं. आरडी बर्मन के साथ उनकी प्रेम कहानी जितनी दिल को छू लेने वाली थी.
आरडी बर्मन की मौत से टूट गईं थीं आशा दी
4 जनवरी 1994 को एक के बाद एक दो दिल के दौरे पड़ने के बाद महान संगीतकार आरडी बर्मन दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे संगीत जगत में एक खालीपन छा गया. संगीतकार अजिताभ मेमन का बायोग्राफी में उस दर्दनाक पल का जिक्र है, जब आशा भोसले अपने पति का मृत शरीर देखने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं. उन्होंने कहा, ‘मैं उस कमरे में नहीं जाऊंगी. मैं उसे मरा हुआ नहीं देख सकती. मैं उसे जिंदा याद रखना चाहती हूं’.
जया बच्चन ने जब पढ़े गीता के श्लोक
उनके करीबी दोस्त और पड़ोसी गुलजार ने इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दी. अमिताभ और जया बच्चन सहित कई लोग श्रद्धांजलि देने आए, जहां जया ने आरडी बर्मन की आत्मा की शांति के लिए गीता के श्लोक पढ़े.
एआई के खिलाफ पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट
आशा भोसले ने अपनी आवाज के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ कानूनी कदम उठाया. उन्होंने दो अमेरिकी एआई प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मामला दर्ज किया, जिन्होंने उनकी अनुमति के बिना उनकी गायन शैली के एआई वॉयस मॉडल बनाए. जिसे सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया गया और व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया गया. आशा के वकीलों का कहना है कि यह उनकी निजता और प्रतिष्ठा का उल्लंघन है. अदालत ने मामले में दो सप्ताह के भीतर अगली सुनवाई तय की है.

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

