Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुड'मेरे मरने की बात...ईश्वर की कृपा', यूजर ने उम्र को लेकर तंज,...

‘मेरे मरने की बात…ईश्वर की कृपा’, यूजर ने उम्र को लेकर तंज, अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब फिर डिलीट किया पोस्ट


नई दिल्ली. सदी के महानायक 82 साल में युवा स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं. पर्दे पर वो जितना एक्टिव रहते हैं, उतना ही एक्टिव वो सोशल मीडिया पर रहते हैं. फैंस के साथ मजेदार पोस्ट अक्सर वो शेयर करते रहते है, जिस पर फैंस रिएक्ट भी करते हैं. अक्सर आधी रात के बाद अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया का पोस्ट शेयर करते है. हाल ही में अमिताभ बच्चन की बढ़ती उम्र को लेकर तंज कसा, जिस पर बिग बी ने करारा जवाब दिया और यूजर की बोलती बंद कर दी. लेकिन, अमिताभ बच्चन ने बाद में पोस्ट डिलीट कर दिया.

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक यूजर की ‘उम्र’ वाली टिप्पणी पर तीखा जवाब देकर सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, उन्होंने अपना पोस्ट जल्दी ही डिलीट कर दिया, लेकिन इसने एक बार फिर ‘बिग बी’ के बेबाक अंदाज और आलोचनाओं को हंसते-हंसते हल करने की क्षमता को साबित कर दिया.

क्या था मामला?

एक फैन ने एक्स पर अमिताभ बच्चन को टैग करके लिखा:
‘अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो.. सो जाइये अब, उम्र हो गई आपको.’ इस पर बिग बी ने धारदार जवाब दिया.’एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी.. ईश्वर ने चाहा.’ अमिताभ ने एक और ट्वीट किया था, ‘गैजेट्स टूट जाते हैं, पर लंबी उम्र बनी रहती है.’ इस पर एक यूजर ने लिखा, ‘समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी.’ अमिताभ को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने उसे जवाब दिया, ‘मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद; ईश्वर की कृपा.’ अमिताभ ने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया.

सोशल मीडिया पर अमिताभ का धमाल

यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ के ट्वीट्स चर्चा में रहे. कुछ हफ्ते पहले, उनके खाली पोस्ट ने भी फैंस को हैरान कर दिया था. 28 फरवरी, 2025 को अपने ब्लॉग नंबर ‘6222’ में अमिताभ ने खुलासा किया कि वह कैसे कई मीटिंग्स में हिस्सा लेते हैं और प्रोजेक्ट्स को स्वीकार या मना करने का मुश्किल फैसला करते हैं. उन्होंने कहा, ‘दशकों लंबे करियर के बाद भी, मैं अक्सर सोचता हूं कि क्या मैं अपने मिलने वाले अवसरों को पूरा न्याय दे पा रहा हूं.’

उम्र से जुड़ी चुनौतियां

उन्होंने कहा था, ‘अब सिर्फ डायलॉग याद करना ही मुश्किल नहीं होता, बल्कि उम्र के साथ आई समस्याओं को मैनेज करते हुए परफॉर्मेंस देना भी एक चैलेंज है. मैं अक्सर घर पर अपने काम को लेकर सोचता रहता हूँ कि कहाँ गलतियाँ हुईं और कैसे सुधार कर सकता हूं.’

अमिताभ का वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट पर, अमिताभ बच्चन जल्द ही रणबीर कपूर के साथ रामायण में नजर आने वाले हैं. इससे पहले दोनों ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम कर चुके हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments