Thursday, May 7, 2026
Homeबॉलीवुड'मेरे जीवन में 2 राधा...', 10 दिन की मुलाकात पर दिल हार...

‘मेरे जीवन में 2 राधा…’, 10 दिन की मुलाकात पर दिल हार बैठे थे राजपाल यादव, पत्नी पर यूं लुटाया प्यार


Last Updated:

राजपाल यादव ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक भावुक और प्यार पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने 22 साल से साथ देने के लिए उनका आभार जताया. राजपाल और राधा की लव स्टोरी बहुत ही इंटरेस्टिंग हैं. दोनों 10 दिन की मुलाकात में ही प्यार कर बैठे थे. साल 2003 में शादी की थी.

ख़बरें फटाफट

राजपाल यादव ने पत्नी राधा को बर्थडे विश किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर राजपाल ने पत्नी के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर राधा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा. राजपाल ने लिखा, “मेरे जीवन में दो राधा हैं. एक मेरी कुलदेवी राधारानी, जो मेरे माथे का तिलक हैं, और दूसरी मेरी पत्नी राधा, जो मेरा गर्व और सम्मान है.”

राजपाल यादव ने आगे लिखा, “राधा, तुमने 22 सालों तक मेरा साथ दिया, घर-परिवार को संभाला, और मुझे राधा-कृष्ण की भक्ति से जोड़े रखा. इसके लिए मैं तुम्हारा हमेशा आभारी रहूंगा. तुम सचमुच कमाल हो! मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. भगवान तुम्हें लंबी उम्र और खुशियां दे. जन्मदिन मुबारक!”

Rajpal Yadav post
राजपाल यादव का प्यार भरा पोस्ट.

राजपाल और राधा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. साल 2002 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय’ की शूटिंग के दौरान राजपाल कनाडा गए थे. वहां एक कॉमन फ्रेंड ने उनकी मुलाकात राधा से कराई. दोनों कनाडा के कैलगरी शहर में एक कॉफी शॉप में मिले. इस मुलाकात में दोनों ने अपने निजी और पेशेवर जीवन के बारे में खुलकर बात की और 10 दिन की मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments