Friday, May 8, 2026
Homeदेश'मुझ पर हमला हुआ तो भारत ह‍िला दूंगी', SIR से परेशान ममता...

‘मुझ पर हमला हुआ तो भारत ह‍िला दूंगी’, SIR से परेशान ममता बनर्जी की खुलेआम धमकी


Last Updated:

पश्च‍िम बंगाल में एसआईआर विवाद पर ममता बनर्जी ने इस बार खुलेआम धमकी दे डाली. उन्‍होंने बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला. यहां तक कहा क‍ि उनके हेलीकॉप्टर को उड़ाने नहीं द‍िया गया, यह एक सा‍ज‍िश है. ममता ने चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा.

ममता बनर्जी ने एसआईआर पर खुलेआम धमकी दी.

कमल‍िका सेनगुप्‍ता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर उन पर किसी तरह का हमला हुआ, तो वह पूरा भारत हिला देंगी. राज्य में वोटर ल‍िस्‍ट के स्‍पेशल इंटेंस‍िव र‍िवीजन यानी SIR को लेकर बढ़ते विवाद के बीच ममता बनर्जी ने खुले मंच से यह धमकी दी. ममता बनर्जी ने कहा कि वह आज हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाली थीं, लेकिन अचानक सुबह सूचना मिली कि उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भरेगा. उन्होंने इसे साजिश बताते हुए कहा, मैं देर से पहुंची, क्योंकि मैं हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करती. आज हेलीकॉप्टर जाना था, लेकिन सुबह जानकारी मिली कि यह उड़ान नहीं भरेगा. चुनाव शुरू भी नहीं हुए और टकराव पहले ही शुरू कर दिया? अच्छा हुआ मैं पैदल ही लोगों से मिलती हुई आ गई.

ममता बनर्जी ने कहा, एसआईआर के नाम पर मुझे जानबूझकर टारगेट क‍िया जा रहा है. अगर मेरे ऊपर क‍िसी तरह का हमला हुआ तो मैं भारत को ह‍िला दूंगी. बीजेपी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, मैं उन्हें बताना चाहती हूं. आप मुझे छू भी नहीं पाएंगे. हम आपका खेल जानते हैं. लेकिन बंगाल को आप कभी नहीं जीत पाएंगे. ममता ने दावा किया कि बीजेपी बिहार में चुनावी लड़ाई नहीं लड़ पाई और न ही विपक्ष की रणनीति को समझ सकी.

बीजेपी के गढ़ में ललकार

टीएमसी के मुताबिक, ममता बनर्जी के कहने का मतलब टीएमसी के क‍िसी भी कार्यकर्ता के ऊपर हमला हुआ तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. ममता मतुआ बाहुल्‍य इलाकों में रैली कर रही थीं. यह इलाका बीजेपी का गढ़ रहा है. इसल‍िए यहां से ममता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्‍होंने लोगों से कहा, एसआईआर एक साज‍िश है, यह पीछे के रास्‍ते से एनआरसी करवाने की साज‍िश है. ममता ने बीएसएफ को भी निशाने पर लिया. उन्‍होंने कहा, घुसपैठ‍ियों के बंगाल में होने का प्रचार क‍िया जा रहा है, लेकिन ये आए कैसे? इन्‍हें बंगाल में घुसने क‍िसने द‍िया?

चुनाव आयोग ने मीटिंग के ल‍िए बुलाया

इस बीच चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी को एक पत्र भेजा है और SIR सहित कई मसलों पर स्पष्टीकरण मांगा है. आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रतिनिधिमंडल को 28 नवंबर को सुबह 11 बजे बैठक के लिए बुलाया है, जहां पार्टी SIR और अन्य मुद्दों पर अपना पक्ष रखेगी. टीएमसी का आरोप है कि SIR का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने और आगामी चुनावों में माहौल प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है. बीजेपी इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करती है और इसे ममता की घबराहट बताती है.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

‘मुझ पर हमला हुआ तो भारत ह‍िला दूंगी’, ममता बनर्जी की खुलेआम धमकी



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments