मुजफ्फरनगर के थाना छपार क्षेत्र में पुलिस ने एक ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह शादी के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन पर परिवारों से नकदी और जेवर हड़पने का आरोप है। गिरोह ऐसे परिवारों को निशाना बनाता था, जहां लड़कों की शादी में समस्या आ रही होती थी। आरोपी पहले रिश्ते की बात कर विश्वास जीतते थे। शादी के बाद दुल्हन कुछ ही समय में जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती थी। इस गिरोह का खुलासा तब हुआ जब मांगेराम नामक व्यक्ति ने थाना छपार में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, मांगेराम की मुलाकात रविंद्र पुत्र सग्गार निवासी ग्राम घुमावटी से हुई थी। रविंद्र ने उनके बेटे के लिए सोनाक्षी नामक युवती का रिश्ता बताया था। आरोप है कि शादी कराने के नाम पर परिवार से पैसे भी लिए गए। दूसरे दिन ही दुल्हन जेवर लेकर फरार इसके बाद हरिद्वार के एक मैरिज होम में शादी संपन्न हुई। परिवार ने दुल्हन को आभूषण भी दिए थे। हालांकि, शादी के अगले ही दिन कथित दुल्हन सोनाक्षी जेवर लेकर फरार हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनाक्षी, उसकी मां कामिनी और महिला बिचौलिया आशा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, पायल और बिछुए सहित कई आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ऐसे परिवारों को निशाना बनाते थे, जहां शादी में दिक्कतें आती थीं। सीओ सदर डॉ. रविशंकर ने बताया कि मामले का कुछ ही घंटों में खुलासा कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Source link
मुजफ्फरनगर में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का खुलासा: तीन महिलाएं गिरफ्तार, शादी के अगले दिन जेवर लेकर फरार होती थी दुल्हन – Muzaffarnagar News
RELATED ARTICLES

