प्रतापगढ़ के रानीगंज के निवर्तमान विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान, धीरज ओझा ने रानीगंज विधानसभा के संसारपुर में निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र के लिए रुकी हुई धनराशि शीघ्र जारी कराने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के साथ औद्योगिक विकास के नए अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए धनराशि जल्द जारी कराने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, धीरज ओझा ने रानीगंज स्थित प्रसिद्ध माँ बाराही धाम को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए माँ बाराही कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। धीरज ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के सहयोग से रानीगंज विधानसभा की लंबित विकास योजनाओं को गति मिलेगी और क्षेत्र की जनता की प्रमुख मांगें जल्द पूरी होंगी।
Source link
मुख्यमंत्री योगी से मिले पूर्व विधायक धीरज ओझा: रानीगंज के विकास कार्यों पर हुई चर्चा, रुकी धनराशि जल्द जारी करने की मांग – Pratapgarh News
RELATED ARTICLES

