Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यदिल्लीमुंबई में भारी बारिश- 36 ट्रेनें प्रभावित, 250 फ्लाइट्स लेट: ट्रैक...

मुंबई में भारी बारिश- 36 ट्रेनें प्रभावित, 250 फ्लाइट्स लेट: ट्रैक पर अटकी मोनोरेल, 500 यात्री निकाले; महाराष्ट्र में 5 दिन में 21 मौतें


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall Flood LIVE Photos; Mumbai Rain Update Delhi Bihar | Rajasthan MP Himachal

मुंबई4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारी बारिश की वजह से मंगलवार को कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया।

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार तीन दिन से तेज बारिश हो रही है। मंगलवार को मुंबई के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात रहे। जगह-जगह पानी भर गया। CM देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई में पिछले 24 घंटों में करीब 300 मिमी बारिश हुई है।

बारिश के कारण रेल, बस, हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। सेंट्रल रेलवे के अधिकारी ने बताया कि 36 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 14 लंबी दूरी की ट्रेनें कैंसिल की हैं। 16 ट्रेनों का समय बदला गया है। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। लोकल ट्रेन सर्विस भी प्रभावित है।

मोनोरेल सर्विस पर भी असर पड़ा। मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। अंदर मौजूद करीब 500 यात्रियों को विंडो तोड़कर क्रेन की मदद से निकाला गया। MMRDA ने बताया कि भीड़ बढ़ने की वजह से ऐसा हुआ।

मुंबई में बाढ़-बारिश की 6 तस्वीरें…

मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। विंडो तोड़कर 500 यात्री निकाले गए।

मैसूर कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम 6 बजे एक मोनोरेल एलिवेटेड ट्रैक पर अटक गई। विंडो तोड़कर 500 यात्री निकाले गए।

मोनोरेल से जब यात्रियों को निकाला तब भी तेज बारिश हो रही थी। हवा चल रही थी।

मोनोरेल से जब यात्रियों को निकाला तब भी तेज बारिश हो रही थी। हवा चल रही थी।

अपनी बारी का इंतजार करते मोनोरेल में सवार यात्री। सभी को एक-एककर निकाला गया।

अपनी बारी का इंतजार करते मोनोरेल में सवार यात्री। सभी को एक-एककर निकाला गया।

मोनोरेल में सवार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालती रेस्क्यू टीम।

मोनोरेल में सवार महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालती रेस्क्यू टीम।

मंगलवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। ओशिवरा रोड पर एक व्यक्ति पानी में कुर्सी डालकर बैठ गया।

मंगलवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में 3 से 4 फीट तक पानी भर गया। ओशिवरा रोड पर एक व्यक्ति पानी में कुर्सी डालकर बैठ गया।

कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पानी भर गया। कई गाड़ियां डूब गईं। लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई।

कुर्ला रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को पानी भर गया। कई गाड़ियां डूब गईं। लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हुई।

देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए…

महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा तेलंगाना, बिहार में ऑरेंज अलर्ट और राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड समेत 18 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मुंबई सिटी के अलावा उपनगर, ठाणे, चंद्रपुर, रायगढ़ और रत्नागिरी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र में तेज बारिश होने की संभावना है।

अपडेट्स

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु: कावेरी किनारे बाढ़ का अलर्ट

तमिलनाडु के सलेम जिले में कावेरी नदी किनारे के इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। मेट्टूर बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने निचले और नदी से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट जारी किया है। रेस्क्यू टीमें भी अलर्ट पर रखी गई हैं।

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान के करीब, 2 Video

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान के पास बना हुआ है। नदी का बहाव तेज है। निचले इलाकों में लगातार पानी भर रहा है। लोगों को अलर्ट पर रखा गया है।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राज्यों में मौसम का हाल…

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments