Thursday, June 4, 2026
Homeदेशमिथुन राशि वालों के खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाजे, पार्टनर से दूर...

मिथुन राशि वालों के खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाजे, पार्टनर से दूर होगा मनमुटाव


Last Updated:

Mithun Rashifal Today, 2 June 2026: आज 2 जून, मंगलवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद मंगलमय और भाग्यशाली साबित होने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस समय कर्क राशि में बृहस्पति का एक ऐसा दुर्लभ गोचर हो रहा है, जो सीधे सृष्टि की रचना के समय बनी ग्रह स्थिति से मेल खाता है. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, यह महासंयोग मिथुन राशि वालों के जीवन से पुरानी और नकारात्मक चीजों को खत्म कर, उनके विकास और सफलता के नए रास्ते खोलने जा रहा है. आइए जानते हैं करियर, बिजनेस और रिलेशनशिप को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे.

Mithun Rashifal Today, 2 June 2026: आज 2 जून यानी मंगलवार का दिन है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति देखी जाए तो मिथुन राशि वाले जातकों का यह दिन मंगलमय रहने वाला है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय ने कहा कि इस समय कर्क राशि में बृहस्पति का गोचर हो रहा है, जिसके चलते मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन का नया अध्याय शुरू हो सकता है, क्योंकि जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी, तब बृहस्पति कर्क राशि में ही थे और आज भी वही स्थिति बन रही है.

सृष्टि की रचना जैसा दुर्लभ संयोग
देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि जब ब्रह्मादेव ने इस दुनिया को बनाया था, तब बृहस्पति कर्क राशि में थे और अन्य ग्रह अपनी-अपनी राशि में बैठे हुए थे. इसका सीधा अर्थ है कि मिथुन राशि वाले लोगों के लिए नई सृष्टि का निर्माण होने वाला है. आपके जीवन की पुरानी और खराब चीजें खत्म हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि बृहस्पति के गोचर के चलते आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खुलने वाले हैं. उन्होंने बताया कि अगर आपको रिलेशनशिप को लेकर कोई चिंताएं हैं, तो वे भी दूर हो जाएंगी, क्योंकि आपके और आपके पार्टनर के बीच के मनमुटाव दूर होने के संकेत नजर आ रहे हैं. आपके जीवन में कुछ नई चीजें सामने आएंगी. उन्होंने कहा कि आपके लिए विकास का रास्ता खुलने वाला है, क्योंकि यह समय कैपिटल चेंज (पूंजीगत बदलाव) के लिए कारगर साबित होने वाला है.

हर 12 साल में आता है ऐसा बदलाव का समय
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि हर 12 साल में इस तरह का समय आता है. उन्होंने कहा कि मानव जीवन में हर 12 साल में जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. उदाहरण के लिए, जब बच्चों का विकास होता है और वह 12 साल का होता है, तब बच्चा प्राथमिक शिक्षा लेता है; इसके बाद अगले 12 सालों तक वह अपना करियर बनाता है और उसके बाद के 12 सालों तक गृहस्थ जीवन को संवारता है.

वैश्विक मंदी और आपदा के बीच चमकेगा मिथुन राशि का व्यापार
उन्होंने कहा कि बृहस्पति इस समय शनि को देख रहा है, जो श्राप वाली अवस्था होती है. उन्होंने याद दिलाया कि जब कोरोना के प्रभाव में पूरी दुनिया थी, तब बृहस्पति और शनि एक साथ बैठे थे और इस समय भी ये दोनों ग्रह एक ही दिशा में बैठे हैं. इसके प्रभाव स्वरूप विश्व में आर्थिक तंगी जैसे हालात देखने को मिल सकते हैं और दुनिया में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं. आने वाले समय में बीमारियां और प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिल सकती हैं, लेकिन मिथुन राशि वाले जातक इस मुश्किल वक्त में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे.

निवेश और कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता
चूंकि मिथुन एक व्यापारिक राशि होती है, इसलिए इस राशि के जातकों के मन में नई-नई विचारधाराएं और बिजनेस आइडियाज आएंगे. उन्होंने कहा कि आप अपने जीवन में नए प्रयोग कर सकते हैं, जिनमें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी और आप अपने लक्ष्य को साध पाएंगे. आज आपका स्वभाव धार्मिक रहने वाला है और आप पूजा-पाठ से जुड़े काम कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि आपके जीवन में बदलाव आएगा तो कार्यक्षेत्र में भी बदलाव आएगा और आप एक बेहतर मार्ग पर चलते हुए अपनी मंजिल पा लेंगे. रिलेशनशिप में भी आपको पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिलेंगे. उन्होंने सलाह दी कि आप इस समय भूमि, फ्लैट और प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, जिसमें आपको आगे चलकर निश्चित रूप से बड़ी सफलता हासिल होगी.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments