Wednesday, July 1, 2026
Homeराज्यबिहारमाले सांसदों ने की नहरों तक पानी पहुंचाने की मांग: पीएम...

माले सांसदों ने की नहरों तक पानी पहुंचाने की मांग: पीएम से की किसानों को मुफ्त बिजली देने की मांग, समस्याओं का समाधान नहीं होने पर दी चेतावनी – Sasaram News



सासाराम में माले के दो सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे से पहले अपनी मांगें रखी हैं। कुशवाहा सभा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह और आरा के सांसद सुदामा प्रसाद मौजूद थे।

.

राजाराम सिंह ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र में प्रधानमंत्री का स्वागत है। उन्होंने नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की मांग की। साथ ही, असिंचित क्षेत्रों में कृषि यंत्रों के माध्यम से सिंचाई और किसानों को मुफ्त बिजली की मांग भी रखी।

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि वे परंपरा के अनुसार प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। उन्होंने सरकार से किसानों के लिए योजनाओं में पारदर्शिता की मांग की। सोन और गंगा के तराई इलाकों में सिंचाई व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता जताई। साथ ही रेल और हवाई परियोजनाओं के विकास पर भी जोर दिया।

मांग पूरी नहीं करने पर दी चेतावनी

सांसदों ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव में रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और अरवल जिलों में भाजपा गठबंधन को हार का सामना करना पड़ सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments