Monday, May 11, 2026
Homeदेशमहाराष्‍ट्र: CSDS के सर्वे पर हल्‍ला काट रहा था विपक्ष, चीफ संजय...

महाराष्‍ट्र: CSDS के सर्वे पर हल्‍ला काट रहा था विपक्ष, चीफ संजय दावे से पलटे


Last Updated:

CSDS Sanjay Kumar News: संजय कुमार ने महाराष्‍ट्र चुनाव पर गलत आंकड़े पोस्ट करने के लिए माफी मांगी. भाजपा ने उन पर तीखा हमला किया. राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाया था.

महाराष्‍ट्र: CSDS के सर्वे पर हल्‍ला काट रहा था विपक्ष, चीफ संजय दावे से पलटेसंजय कुमार ने माफी मांगी.
नई दिल्‍ली. महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर किए अपने पोस्‍ट पर आज लोकनीति सीएसडीएस (Lokniti-CSDS के सह-निदेशक संजय कुमार ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी. उन्‍होंने स्‍वीकार किया कि पोस्‍ट किए गए आंकड़े गलत थे और यह गलती डेटा टीम की चूक से हुई. संजय कुमार ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म X पर लिखा, “मैं महाराष्‍ट्र चुनाव को लेकर किए गए एक्‍स पोस्‍ट के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं. साल 2024 लोकसभा और 2024 विधानसभा चुनाव के आंकड़ों की तुलना करते समय गड़बड़ी हो गई. डेटा की रो को गलत तरीके से पढ़ लिया गया. एक्‍स पोस्‍ट को हटा लिया गया है. मेरी किसी तरह की गलत सूचना फैलाने की मंशा नहीं थी.”

भाजपा का पलटवार
कुमार की माफी के तुरंत बाद भाजपा ने उन पर तीखा हमला बोला. पार्टी आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा, “माफी आ गई और संजय कुमार बाहर हो गए. यह वही योगेंद्र यादव के शिष्य हैं जिनकी हर भविष्‍यवाणी में भाजपा हार रही होती है और जब नतीजे उलट आते हैं तो टीवी पर बैठकर सफाई देते हैं. उन्‍हें लगता है कि दर्शक मूर्ख हैं. कांग्रेस के झूठे नैरेटिव को हवा देने के लिए बिना जांचे-परखे आंकड़े पेश किए गए.” मालवीय ने आगे कहा कि राहुल गांधी ने जिस संस्‍था के आंकड़ों का सहारा लेकर महाराष्‍ट्र के मतदाताओं पर सवाल उठाया था, अब वही संस्‍था मान रही है कि उसके आंकड़े गलत थे.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments