- Hindi News
- National
- Maharashtra Hanuman Mandir Roof Collapse Video LIVE Update | Parbhani Yashwadi Tragedy Photos
परभणी18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंदिर के सभा मंडप गिरने की घटना CCTV में कैद हो गई। उस वक्त लोग प्रसाद ले रहे थे।
महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत शनिवार दोपहर गिर गई। मलबे में में दबने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर और पत्थर भरभराकर गिर पड़े।
हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो के मुताबिक दोपहर 3 बजे कई लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे। तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया।
शनिवार होने के कारण मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
8 तस्वीरों में देखें परभणी हनुमान मंदिर हादसा…

मनवत तालुका में बने मारुति मंदिर में शनिवार के कारण भीड़ ज्यादा थी, लोग दर्शन और पूजा कर रहे थे।

दोपहर 3 बजे प्रसाद ले रहे लोगों पर मंदिर के ठीक सामने बन रहा सभा मंडप अचानक भरभराकर गिर पड़ा।

इससे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। बाहर मौजूद दूसरे लोगों ने निर्माण सामग्री और मंडप पर लग रहे पत्थर हटाने शुरू कर दिए।

प्रशासन और रेस्क्यू टीमों के आने से पहले दर्शन करने आए बाकी लोगों ने मलबा हटाना शुरू किया और दबे हुए लोगों को निकाला।

मंदिर में मौजूद लोगों ने बताया कि मलबे में करीब 40 लोग दब गए थे। उन्हें निकालने के लिए पत्थर और लोहे-बांस का स्ट्रक्चर हटाना शुरू किया।

मारुति मंदिर के सभा मंडप को पत्थर से बनाया जा रहा था। दर्शन करने आए लोगों पर यही पत्थर गिरे, जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिला।

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंचा। मलबा और पत्थर हटाने का काम तेजी से किया गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गई हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया है। 25 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है।
मंडप में मौजूद लोगों ने मलबा हटाया
रिपोर्ट्स के मुताबिक परभणी के हनुमान मंदिर के ठीक सामने सभा मंडप का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सभा मंडप की छत अचानक ढह गई। जिला कलेक्टर संजय चव्हाण, उपमंडल अधिकारी संगीता चव्हाण और तहसीलदार पांडुरंग माछेवाड़ ने बताया कि 32 लोगों में से 7 की मौत हो गई और 25 गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपदा प्रबंधन अधिकारी, पथरी अग्निशमन विभाग, मानवत लोक निर्माण विभाग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, चिकित्सा दल, परभणी नगर निगम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान पूरा किया गया।
———————
ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़-खल्लारी मंदिर में रोपवे टूटा, 2 ट्रॉली खाई में गिरी: 1 की मौत, 16 घायल; संचालक और 2 स्टाफ पर मामला दर्ज

मार्च 2026 में छ्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में रोपवे टूट गया था। इस हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हुए थे। एक लड़की की मौत हो गई थी। ये सभी लोग चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद कुछ श्रद्धालु रोपवे की ट्रॉली से नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक केबल टूट गया। ट्रॉली पहाड़ी से टकराई और उसमें बैठे लोग करीब 20 फीट नीचे गिर गए। पढ़ें पूरी खबर…


