Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंत्री प्रतिमा बागरी ने भाई से पल्ला झाड़ा: कहा-पता कर लीजिए...

मंत्री प्रतिमा बागरी ने भाई से पल्ला झाड़ा: कहा-पता कर लीजिए वह कौन है; 46 किलो गांजे के साथ पकड़ाया था अनिल बागरी – Bhopal News


गांजे की तस्करी में गिरफ्तार आरोपी और भाई अनिल बागरी से नगरीय विकास एवं आवास मंत्री प्रतिमा बागरी ने पल्ला झाड़ लिया है। मंगलवार को खजुराहो में वे मीडिया के सवालों से बचती नजर आईं। उन्होंने इतना ही कहा कि कोई भी अपने आप से रिश्तेदार बना लेता है, मेरा

.

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना की रामपुर बघेलान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनिल और उसके साथी पंकज सिंह से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। एडिशनल एसपी प्रेमलाल धुर्वे ने कहा- मुखबिर की सूचना पर 7-8 दिसंबर की दरमियानी रात रामपुर बघेलान पुलिस ने मरौहा गांव में पंकज सिंह के घर पर दबिश दी। घर के बाहर टीन शेड में धान की बोरियों के नीचे 4 बोरियां मिलीं। इनमें 48 पैकेट गांजा के बरामद किए गए। इसकी बाजार में कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रुपए है।

मंत्री से जब मीडिया ने इस मामले में सवाल पूछा तो झल्लाते हुए वहां से चली गईं।

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

आरोपी पंकज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बरामद गांजा अनिल बागरी और उसके बहनोई शैलेन्द्र सिंह का बताया। पुलिस ने सोमवार को अनिल बागरी को भी गिरफ्तार कर लिया। एनडीपीएस एक्ट की विशेष कोर्ट में न्यायाधीश शशिकांत वर्मा के सामने दोनों आरोपियों को पेश किया गया।

यहां से उन्हें 19 दिसंबर तक की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने राज्यमंत्री बागरी के बहनोई शैलेंद्र सिंह को भी इसी आरोप में गिरफ्तार किया था।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सतना पुलिस के मुताबिक अनिल बागरी पिता जय प्रताप बागरी निवासी भरहुत नगर हरदुआ और पंकज सिंह पिता सतेंद्र सिंह निवासी मतहा को गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है। मामले का एक अन्य आरोपी शैलेन्द्र सिंह पिता सुरेंद्र सिंह, निवासी विराट नगर फरार है। शैलेन्द्र, अनिल बागरी का बहनोई है। बता दें कि शैलेन्द्र सिंह बांदा जेल में बंद है। उसे बीते 3 दिसंबर को बांदा पुलिस ने गांजा तस्करी करते पकड़ा था।

तस्वीर अनिल बागरी की शादी के मौके की है। बहन प्रतिमा बागरी आशीर्वाद देते दिख रही हैं।

तस्वीर अनिल बागरी की शादी के मौके की है। बहन प्रतिमा बागरी आशीर्वाद देते दिख रही हैं।

जीजा के साथ मिलकर तस्करी करता था अनिल

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय प्रताप बागरी की 5 संतानें हैं। सबसे बड़ा बेटा अनिल, फिर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, तीसरे नंबर पर प्रियंका, चौथे नंबर पर बेटा ऋषभ और सबसे छोटी बेटी प्रियंका हैं। प्रियंका ने पन्ना रोड सतना निवासी शैलेन्द्र सिंह कच्छवाह पिता सुरेन्द्र सिंह के साथ लव मैरिज की है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि अनिल बागरी अपने जीजा शैलेन्द्र सिंह के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करता था। रामपुर बघेलान थाने में अनिल और पंकज के खिलाफ बीएनएस की धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 1079/25 दर्ज किया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments