Monday, June 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभैया गाड़ी रोक दो प्रोब्लम हो जाएगी VIDEO: नोएडा कैब चालक...

भैया गाड़ी रोक दो प्रोब्लम हो जाएगी VIDEO: नोएडा कैब चालक का सवारियों के साथ वीडियो, हिरासत में चालक, 29 हजार 500 का चालान – Noida (Gautambudh Nagar) News



नोएडा में इसी कैब चालक का वीडियो हो रहा वायरल।

भैया आगे जाकर हमको दिक्कत हो जाएगी , गाड़ी रोक दो बार बार कैब में बैठा यह परिवार चालक से गाड़ी रोकने का गुहार लगाता रहा। लेकिन चालक ने कैब नहीं रोकी। बल्कि तेज रफ्तार भगता रहा। उसके पीछे पुलिस लगी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वी

.

ये वीडियो एक मिनट 36 सेकेंड का है। बताया गया कि कैब चालक के गाड़ी के दस्तावेज नहीं थे। पुलिस एक चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कैब चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने कैब रोकने की बजाय पुलिस से बचने के लिए कैब भगाने लगा। कैब में सावर सवारी डर गई। वो बार बार सिर्फ कैब को रोकने के लिए कहते रहे। लेकिन उसने एक नहीं सुनी।

क्या है वीडियो में इसे समझे भैया आग जाकर प्रोब्लम हो जाएगी हमको, बच्चा है मेरे साथ भाई , कैब चालक आपको सेफअली घर पहुंचा दूंगा। भैया प्लीज रोक लो, महिला का पति बोला भैया रोक लो न यार, भैया आन नहीं समझ रहे हो वो पीछे है पुलिस आप बच नहीं पाओगे, वो जाने नहीं देंगे तुम्हे। भाई समझा करो मै पैसे दे दूंगा तुमको। मै बात कर लूंगा तुम रुक जाओ यार। मत कर बच्चे है साथ में। करीब 1 मिनट 36 सेकेंड परिवार सिर्फ यही गुहार लगाता रहा। लेकिन चालक ने कैब नहीं रोकी। इसके बाद परिवार ने हाथ पाई की कोशिश की।

पुलिस ने पकड़ा इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने संज्ञान लिया और कैब चालक को हिरासत में लिया गया। कैब को सीज किया गया। साथ ही कैब चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments