भागलपुर में अज्ञात वाहन ने सब्जी कारोबारी को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हो गए। सीने में गंभीर चोटें आई हैं। हड्डी टूट गई है। दाहिना हाथ टूट गया। हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर-25 निवासी प्रमोद महतो(37)
.
सुबह सब्जी लाने जा रहे थे, इस दौरान हादसे के शिकार हो गए। आनन-फानन में परिजन सबसे पहले अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने कहा कि सुबह 10 बजे के बाद इलाज शुरू होगा। इसके बाद परिवार के सदस्य आक्रोशित हो गए। बाद में मायांगज रेफर कर दिया।
मायागंज अस्पताल में भी समय पर इलाज नहीं मिलने से परिजन नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घायल को पूर्णिया के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए।
अस्पताल में हंगामा करते हुए परिजन।
घायल की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि पति सुबह 4 बजे घर से निकले थे। बजे हादसे की जानकारी मिली। 5:30 बजे उन्हें नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां मौजूद स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर 10 बजे आएंगे, तब इलाज शुरू होगा। तब तक मरीज की हालत बिगड़ सकती थी, इसलिए वे मायागंज ले गए, पर वहां भी उचित इलाज नहीं मिला। छह बच्चे हैं। सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

