Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानब्राह्मण सभा ने जिला अभिभाषक संघ कार्यकारिणी का स्वागत किया: नवनिर्वाचित...

ब्राह्मण सभा ने जिला अभिभाषक संघ कार्यकारिणी का स्वागत किया: नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी सम्मानित – Kotputli-Behror News



कोटपूतली की तहसील ब्राह्मण सभा ने कस्बा स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर परिसर में जिला अभिभाषक संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया। इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा, सचिव मुकेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह शेखावत और क

.

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी

ब्राह्मण समाज तहसील अध्यक्ष नवरतन शर्मा ने इस अवसर पर कहा- नवनिर्वाचित अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा ने अपनी योग्यता के दम पर समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कोटपूतली के अधिवक्ताओं ने उन्हें और उनकी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संरक्षक पं. किशोरी लाल शर्मा ने कहा- बार ने एकजुट होकर इन चारों पदाधिकारियों को निर्वाचित किया है। उन्होंने इसे एक मजबूत कड़ी के रूप में देखा।

समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया- कोटपूतली-बहरोड़ नया जिला बना है और अभी कई न्यायालय आने शेष हैं, जिससे जगह का अभाव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला अभिभाषक संघ की वर्तमान कार्यकारिणी इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए सेतु के रूप में पूरी जिम्मेदारी से कार्य करेगी। उन्होंने समाज और क्षेत्र के सभी वर्गों से अपेक्षित सहयोग करने की अपील भी की।

सचिव मुकेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह शेखावत और कोषाध्यक्ष अजय सिंह तंवर ने ब्राह्मण समाज द्वारा किए गए अभिनंदन और स्वागत पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने एकजुट होकर काम करने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित चारों पदाधिकारियों का माला, साफा पहनाकर और दुपट्टा व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, संरक्षक पं. सूर्यकान्त शर्मा, जर्नादन पटवारी, वी.के.शर्मा नवल, नागेन्द्र वैद्य, श्रीराम डीलर, मिथलेश शर्मा, बृजभूषण कौशिक, शिवकुमार शर्मा, मूलचंद शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, पार्षद मनेज गौड़, ऋषी शर्मा, रविराय शर्मा, विक्रम शर्मा, अरविन्द शर्मा, कुलदीप जोशी, ब्रह्मानन्द गौड़, नरेन्द्र शर्मा, कमल पंडित, आशू शर्मा, सुभाष शर्मा, महेन्द्र कुमार शर्मा, अरूण शर्मा, टिंकू पहलवान, नरेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, विनोद शर्मा, आशीष शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, मदन सुबेदार, रमेश शर्मा, सुरेष शर्मा, कैलाश शर्मा, महेश शर्मा समेत सैकड़ों विप्रजन उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments