Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबिहारबेतिया में नाइट गार्ड को कार ने टक्कर मारी; गंभीर: 20...

बेतिया में नाइट गार्ड को कार ने टक्कर मारी; गंभीर: 20 फीट हवा में उछल कर सड़क किनारे गिरा, CCTV में कैद हुई घटना – Bettiah (West Champaran) News


बेतिया में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे नाइट गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी। घटना बेतिया-लौरिया नेशनल हाईवे स्थित पूर्णमासी राम के पेट्रोल पंप के पास की है। वहीं पूरी घटना बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो

.

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति शांतिपूर्वक सड़क पार कर रहा होता है, तभी अचानक तेज रफ्तार से आती एक अज्ञात कार उसे टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह लगभग 20 फीट हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरता है। वहीं कार चालक वाहन के साथ आगे निकल जाता है।

घायल नाइट गार्ड को GMCH में भर्ती कराया गया है।

GMCH में चल रहा इलाज

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) रेफर कर दिया।

बाद में परिजनों ने उसे बेतिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के बेलवा लखनपुर पंचायत अंतर्गत मौलाना नगर वार्ड संख्या 13 के निवासी रामेश्वर यादव (55) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वे बीते पांच वर्षों से पूर्णमासी राम पेट्रोल पंप और आसपास की दुकानों की सुरक्षा का कार्य कर रहे थे।

हादसे के समय वे अपने ड्यूटी स्थल से कुछ दूर किसी कार्यवश सड़क पार कर रहे थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार की पहचान करने और चालक को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments