Wednesday, June 24, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय में शराब कारोबार के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण: प्रशासन...

बेगूसराय में शराब कारोबार के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण: प्रशासन से कार्रवाई की मांग; कहा- समाज बर्बाद हो रहा है, बंद नहीं हुआ तो थाने का घेराव करेंगे – Begusarai News


बेगूसराय जिले के गांवों में शराब कारोबार के विरोध में अब ग्रामीण एकजुट होने लगे हैं। बरौनी प्रखंड के सिमरिया पंचायत-दो के बिंद टोली में ग्रामीण पिछले कई दिनों से बैठक कर शराब कारोबारियों से यह जानलेवा धंधा बंद करने की अपील कर रहे हैं।

.

गुरुवार देर रात भी एकजुट होकर बैठक की गई। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिला के साथ-साथ मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सन्नी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।

शराब कारोबार का विरोध।

प्रशासन कुछ नहीं कर रही है

मीटिंग में मौजूद केदार नाथ भास्कर और पूर्व उपसरपंच रूदल निषाद ने बताया कि अगर अब भी शराब का कारोबार बंद नहीं किया तो अब चकिया थाने को घेराव किया जाएगा। शराब के कारण समाज बर्बाद हो रहा है। लोग विभिन्न बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन कुछ कर नहीं रही है।

बैठक में विजय कुमार लक्की, दिनेश ज्योति, मंजू देवी, सुनीता देवी एवं वार्ड सदस्य सुधीर कुमार, कन्हैया कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments