Saturday, May 23, 2026
Homeदेशबाजार में लौटा 200 रुपये किलो वाला देसी फल, स्वाद ऐसा कि...

बाजार में लौटा 200 रुपये किलो वाला देसी फल, स्वाद ऐसा कि लोग भूल गए आम-लीची


Last Updated:

Bharatpur famous Food Khirni: भरतपुर में कई साल बाद खिरनी की अच्छी आवक से बाजारों में रौनक, करीब 200 रुपये किलो बिक रही, लोग इसके मीठे स्वाद और सेहत लाभ के कारण गर्मी में खूब खरीद रहे हैं. खिरनी की सबसे खास बात यह है कि यह फल सिर्फ गर्मी के मौसम में ही मिलता है. इसी कारण सीमित समय के लिए इसकी मांग काफी बढ़ जाती है.

भरतपुर. भरतपुर के बाजारों में इन दिनों एक खास मौसमी फल खिरनी फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. कई सालों बाद खिरनी की अच्छी आवक ने बाजारों की रौनक बढ़ा दी है. गर्मियों में मिलने वाला यह पारंपरिक देसी फल एक बार फिर लोगों की पसंद बनता नजर आ रहा है. इसका स्वाद बेहद मीठा और अलग होता है, जिसकी वजह से लोग इसे बड़े चाव से खरीद रहे हैं.

खिरनी की सबसे खास बात यह है कि यह फल सिर्फ गर्मी के मौसम में ही मिलता है. इसी कारण सीमित समय के लिए इसकी मांग काफी बढ़ जाती है. भरतपुर के स्थानीय बाजारों में इन दिनों खिरनी की अच्छी आवक देखने को मिल रही है और लोग इसे खरीदने के लिए खास उत्साह दिखा रहे हैं.

सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है खिरनी

आयुर्वेदाचार्य डॉ. चंद्रप्रकाश दीक्षित के अनुसार खिरनी शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला फल माना जाता है. उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में इसका सेवन शरीर को तरोताजा रखने में मदद करता है और लू जैसी समस्याओं से बचाव में भी सहायक माना जाता है.

तेज गर्मी के बीच लोग अब पारंपरिक और देसी फलों की तरफ फिर से रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि बढ़ते तापमान के साथ बाजार में खिरनी की मांग भी लगातार बढ़ रही है. लोग इसे स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानते हैं.

कई साल बाद बढ़ी आवक, 200 रुपये किलो बिक रही खिरनी

खिरनी विक्रेता बताते हैं कि कई साल बाद इस बार खिरनी की इतनी अच्छी पैदावार और आवक देखने को मिल रही है. पहले यह फल बाजार में बहुत कम दिखाई देता था, लेकिन इस बार इसकी उपलब्धता ने बाजार में नई रौनक ला दी है. ग्राहक भी इसे खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिससे बिक्री में तेजी आई है.

अगर कीमत की बात करें तो फिलहाल खिरनी करीब 200 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रही है. कीमत ज्यादा होने के बावजूद इसकी मिठास और सेहतमंद गुणों के चलते लोग इसे खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं.

भरतपुर में खिरनी की वापसी न सिर्फ लोगों को पुराने स्वाद की याद दिला रही है, बल्कि बाजारों में भी खास मिठास घोल रही है. गर्मियों के इस मौसम में खिरनी एक बार फिर स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम बनकर उभर रही है.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments