Thursday, May 21, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबाउंड्रीवाल गिरने से मजदूर की मौत का मामला: सुलतानपुर में DM...

बाउंड्रीवाल गिरने से मजदूर की मौत का मामला: सुलतानपुर में DM के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम गठित – Sultanpur News




सुलतानपुर में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बनपुरवा की बाउंड्रीवाल गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं। यह बाउंड्रीवाल ग्राम पंचायत निधि से निर्मित की गई थी। डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर एसडीएम कादीपुर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इस समिति में एसडीएम मंजुल मयंक, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) सुलतानपुर के अधिशासी अभियंता और क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम शामिल हैं। यह समिति घटना के कारणों की विस्तृत जांच करेगी। उधर बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी दोस्तपुर ने शिक्षक संकुल और एआरपी की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों और शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय का मुख्य द्वार बंद था। बीएसए के अनुसार, रात में अनाधिकृत रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा लगभग 14 ट्रॉली मिट्टी विद्यालय परिसर के अंदर गिराई गई थी। विद्यालय परिसर से सटे कटघरापट्टी, थाना दोस्तपुर निवासी खुशीराम के मकान की ओर से रात में जेसीबी से मिट्टी अपने घर की तरफ गिराई गई थी। मंगलवार सुबह खुशीराम के पारिवारिक सदस्य बची हुई मिट्टी को विद्यालय परिसर से अपने घर की ओर ले जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति परिसर में, दूसरा बाउंड्रीवाल पर खड़ा होकर और तीसरा बाहर की तरफ टोकरी से मिट्टी ढोने का काम कर रहा था। अचानक लगभग 5-6 मीटर बाउंड्रीवाल असंतुलित होकर गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना में हरिराम की मृत्यु हो गई, जबकि खुशीराम (35) और रीमा (29) घायल हुए हैं। मृतक हरिराम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में 15 वर्षीय जुड़वां बेटे रामू और श्यामू, विवाहित बेटियां पूजा (26) और रूपा (19), तथा अविवाहित बेटी रूमा (15) शामिल हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments