Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानबांसवाड़ा में आमने-सामने भिड़ी बाइक, 3 की मौके पर मौत: दोनों...

बांसवाड़ा में आमने-सामने भिड़ी बाइक, 3 की मौके पर मौत: दोनों मोटरसाइकिल चकनाचूर हुई, 2 गंभीर घायलों का इलाज जारी – Banswara News


बांसवाड़ा में 2 तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इस पर सवार 5 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उतना भीषण था कि दोनों बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 2 युवक गंभीर घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

.

मामला बांसवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र स्थित जयपुर मार्ग पर भगतपुरा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने का बुधवार रात का है।

एक पर बाइक पर 3 दूसरी पर 2 सवार थे

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय एक मोटरसाइकिल पर 3 और दूसरी पर 2 युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। समाजसेवी हरिश्चंद्र कलाल ने तुरंत पहल करते हुए अपनी निजी गाड़ी में डालकर दोनों घायल युवकों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

​दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल सवार युवकों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। सदर थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस युवकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।

तस्वीरों में देखिए पूरा घटनाक्रम…

तस्वीर, बांसवाड़ा के सरकारी अस्पताल की है।

घायलों को अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घायलों को अस्पताल में लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस पांचों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

पुलिस पांचों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

राहगीरों में पांचों युवकों को अस्पताल में पहुंचाया।

राहगीरों में पांचों युवकों को अस्पताल में पहुंचाया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments