अनुराग पाठक | बहराइच1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बहराइच में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां आदिशक्ति जगदंबा की आराधना का माहौल बना हुआ है। जिले में करीब 1500 पंडालों में माता की मूर्तियों की स्थापना की गई है। प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन कर रहे हैं।
नगर के छावनी चौराहे पर बाल दुर्गा पूजा समिति द्वारा गुरुवार की देर रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। उज्जैन से आए कलाकार गजेंद्र प्रताप सिंह ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने पूरी रात भक्ति रस का आनंद लिया।
देर रात तक लोग पंडालों में पहुंचकर माता के दर्शन करते रहे और आरती में शामिल हुए। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की।

