Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यबिहारबक्सर में दिन में छाया अंधेरा;तेज हवाओं के साथ बारिश: तापमान...

बक्सर में दिन में छाया अंधेरा;तेज हवाओं के साथ बारिश: तापमान 10 डिग्री गिरा, CHC परिसर में हुआ जलजमाव – Buxar News




बक्सर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया, जिसके कारण सड़कों पर वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। इसके तुरंत बाद तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई और लगातार बिजली कड़कती रही। पिछले कई दिनों से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने तापमान से भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को इस बारिश से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंडी हवाओं और बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। CHC परिसर में हुआ जलजमाव हालांकि, इस बारिश ने कुछ स्थानों पर परेशानी भी खड़ी कर दी। चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में जलजमाव हो गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश और हवा का असर ईंट भट्टा कारोबार पर भी पड़ा है। जिले के कई ईंट भट्टों में तैयार ईंटों और कच्चे माल को नुकसान पहुंचा है। भट्ठा मालिकों के अनुसार, अचानक हुई बारिश से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के कारण कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, और कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक बक्सर और आसपास के इलाकों में मौसम इसी तरह बदला हुआ रह सकता है। बीच-बीच में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। हालांकि बिजली कड़कने के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments