Sunday, May 10, 2026
Homeदेश'बंगाल जीतना है', बीजेपी सांसदों संग मीटिंग में पीएम मोदी ने क्या...

‘बंगाल जीतना है’, बीजेपी सांसदों संग मीटिंग में पीएम मोदी ने क्या दिया टारगेट


Last Updated:

पीएम मोदी ने बुधवार को बंगाल के बीजेपी सांसदों के साथ एक अहम बैठक की. सूत्रों के मुताबिक, बैठक का माहौल चुनावी रणनीति और आने वाले महीनों की तैयारियों पर केंद्रित रहा. इस चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने सांसदों को साफ संदेश दिया कि अब लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ बंगाल में जीत सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने राज्य में काफी आगे तक लड़ाई बढ़ा दी है, और अब इस लड़ाई को और मजबूत तथा लगातार बनाए रखने की जरूरत है.

वहीं वोटर लिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर भी प्रधानमंत्री ने अपना रुख स्पष्ट किया. उन्होंने इसे एक जरूरी और स्वाभाविक ‘शुद्धिकरण प्रक्रिया’ बताया, जिसे होना ही चाहिए.

इस बैठक में पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखें, उनकी समस्याओं को समझें और यह सुनिश्चित करें कि उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है.

इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिया कि केंद्र सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए, ताकि जनता को स्पष्ट दिखे कि सरकार जमीनी स्तर पर क्या-क्या काम कर रही है.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

About the Author

authorimg

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

homenation

‘बंगाल जीतना है’, बीजेपी सांसदों संग मीटिंग में पीएम मोदी ने क्या दिया टारगेट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments