Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानफोटोग्राफर ने नाबालिग से किया रेप: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की...

फोटोग्राफर ने नाबालिग से किया रेप: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी, 2 लाख रुपए हड़पने का आरोप – Ajmer News



अजमेर के गंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां एक फोटोग्राफर पर बेटी से रेप करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने गंज थाने में शिकायत दी है। पुलिस

.

गंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने शिकायत देकर बताया की बेटी किसी शादी में गई हुई। वहीं पर कमरे में कपड़े चेंज करने के दौरान एक फोटोग्राफर युवक आया और उसने बेटी से जबरदस्ती रेप किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार फिजिकल रिलेशन बनाता रहा है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने अपनी बेटी की रिश्ता तय करने की बात करी तो आरोपी वहां जाकर उन्हें फोटो वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा देता था। जब उससे बात की तो उसने 5 लाख की डिमांड की थी। जिसे करीब 2 लाख भी दे दिए।

लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी लगातार फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। बेटी ने परेशान होकर सुसाइड की कोशिश भी की थी। गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments