Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत: शादी समारोह में...

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत: शादी समारोह में जा रहा था, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर – Firozabad News


अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान नगला तुरकिया, थाना मक्खनपुर निवासी विवेक कुमार पुत्र गिरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। विवेक सोमवार रात अपने घर से इकदिल, इटावा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे।

शिकोहाबाद से आगे भुजिया के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों के द्वारा कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments