Last Updated:
Falta Repoll Result: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान (Repoll) के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं. मतगणना के रुझानों में बीजेपी ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. भाजपा उम्मीदवार देबांशु पांडा (Debangshu Panda) लगभग 1 लाख वोटों के विशाल अंतर से प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने सीपीआई(एम), टीएमसी और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पूरी तरह से पछाड़ दिया है. इस एकतरफा जीत पर बीजेपी गदगद है. बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने इसे ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ का पतन और बंगाल में पीएम मोदी के विजन की ऐतिहासिक जीत बताया है.
फाल्टा में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर
चुनाव आयोग के ताजा रिपोर्ट में देबांशु पांडा ने 148994 वोट हासिल कर लिए हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 109021 वोटों के मार्जिन से जीत चुके हैं. आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) के शंभू नाथ कुर्मी हैं, जिन्हें अब तक 40627 वोट मिले हैं. वहीं, राज्य की सत्ताधारी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है; वह महज 7756 वोट मिले हैं. कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक मोल्ला को भी मात्र 9,763 वोट ही हासिल हुए हैं. यह आंकड़े फाल्टा में ‘कमल’ की निर्विवाद आंधी की गवाही दे रहे हैं.
Diamond Harbour Model COLLAPSES!
‘BHAIPOs’ Arrogance Defeated !
— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) May 24, 2026

