Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यराजस्तानफलोदी पुलिस की 21 टीमों ने 148 स्थानों पर की: 26...

फलोदी पुलिस की 21 टीमों ने 148 स्थानों पर की: 26 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी और नकबजनी के मामलों में थे वांटेड – Phalodi News



फलोदी जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जिलेभर में एक साथ बड़ी और सघन कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अपराधियों पर दबाव बनाने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से 21 पुलिस टीमों का

.

पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया- यह विशेष अभियान वांछित अपराधियों, स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों तथा लोकल और स्पेशल एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाया गया। अभियान की पूरी निगरानी एडीशनल एसपी ब्रजराज सिंह चारण के निर्देशन में की गई, जबकि सीओ अचलसिंह देवड़ा (फलोदी) और सीओ नगेन्द्र कुमार (लोहावट) ने फील्ड स्तर पर कार्रवाई को सुपरवाइज किया।

चोरी और आबकारी मामलों के आरोपी पकड़े गए

गिरफ्तार किए गए 26 व्यक्तियों में 5 वांछित अपराधी, 9 स्थाई और गिरफ्तारी वारंटी तथा 12 गैर सायलान आरोपी शामिल हैं। ये सभी आरोपी चोरी, नकबजनी, आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, इनकी गिरफ्तारी से जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वाहन नजर आए तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments