Friday, May 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्यार में धर्म बदला... अब दहेज उत्पीड़न का केस!: शाहजहांपुर के...

प्यार में धर्म बदला… अब दहेज उत्पीड़न का केस!: शाहजहांपुर के आकाश ने बरेली की नूरसबा से शादी के लिए अपनाया इस्लाम, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा – Bareilly News



यूपी के बरेली में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है। शाहजहांपुर का रहने वाला आकाश नाम का युवक इस्लाम धर्म अपनाकर तैमूर बन गया था। उसने बरेली की रहने वाली नूरसबा से शादी रचाई थी। लेकिन शादी के दो साल बाद पत्नी नूरसबा ने अपने ही पति के खिलाफ दहे

.

धर्म परिवर्तन कर रखा था तैमूर नाम

मामले की शुरुआत शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर मुड़िया से होती है। यहीं के रहने वाले आकाश को बरेली के किला क्षेत्र की नूरसबा से मोहब्बत हो गई थी। दोनों के बीच लगातार संपर्क बना और आकाश ने नूरसबा से शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन चूंकि दोनों का धर्म अलग था, इसलिए आकाश ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया और तैमूर नाम रख लिया।

लड़की के परिजनों ने दर्ज कराया था अपहरण का केस

शादी के बाद नूरसबा के परिवार वालों ने किला थाने में आकाश के खिलाफ बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया था। इसी बीच आकाश ने शादी कर ली। शादी के कुछ ही महीनों बाद नूरसबा ने एक बेटे को जन्म दिया। आकाश ने अपने बेटे का नाम उस्मान रख दिया।

अब पत्नी का गंभीर आरोप- दहेज के लिए करता था प्रताड़ित

शादी को दो साल भी पूरे नहीं हुए थे कि नूरसबा ने किला थाने पहुंचकर पति तैमूर उर्फ आकाश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। नूरसबा ने न सिर्फ अपने पति पर, बल्कि अपनी सास, दो नंदों और दो जेठों पर भी केस दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार दहेज की मांग करते थे और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।

तीन महीने के बेटे को भाभी को देने का दबाव

नूरसबा ने पुलिस को बताया कि उसका पति तैमूर उस पर दबाव बना रहा था कि वह अपने तीन महीने के बेटे को उसकी भाभी को सौंप दे। जब नूरसबा ने इस बात का विरोध किया तो तैमूर ने उसे व उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी।

किला थाने में दर्ज हुआ मामला

नूरसबा की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

समाज में चर्चा का विषय बना मामला

धर्म परिवर्तन, प्रेम विवाह और अब दहेज उत्पीड़न… इस पूरे मामले ने बरेली और शाहजहांपुर के लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। खास बात यह है कि दो साल पहले जिस प्रेम के लिए आकाश ने अपना धर्म तक बदल दिया, वही रिश्ता अब अदालत और थाने के चक्कर काट रहा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments