Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानपूर्व मंत्री के भाई को बनाया जैसलमेर का जिलाध्यक्ष: अमरदीन फकीर...

पूर्व मंत्री के भाई को बनाया जैसलमेर का जिलाध्यक्ष: अमरदीन फकीर के सर पर जिलाध्यक्ष का ताज, प्रधान रह चुके हैं फकीर – Jaisalmer News



जैसलमेर जिले के लिए कांग्रेस हाईकमान ने अमरदीन फकीर को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अमरदीन फकीर पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद के छोटे भाई हैं। वे मुस्लिम धर्मगुरु स्वर्गीय गाजी फकीर के बेटे हैं और लंबे समय से

.

जैसे ही शनिवार शाम जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा हुई उसके बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, सभी ने ढिब्बा पाड़ा स्थित उनके निवास के आगे पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई।

पूर्व प्रधान है अमरदीन, पूर्व कैबिनेट मंत्री सालेह मोहम्मद के भाई

अमरदीन फकीर इससे पहले पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान रह चुके हैं और संगठन में कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनकी नियुक्ति संगठन में संतुलन और व्यापक सामाजिक प्रतिनिधित्व के तहत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश नेतृत्व को उम्मीद है कि अमरदीन फकीर के नेतृत्व में क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत होगी और आगामी चुनावों में कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो सकेगा।

बधाइयों का दौर शुरू

अमरदीन फकीर की नियुक्ति के बाद जैसलमेर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। दिनभर सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर चलता रहा, वहीं कई नेताओं और समाज प्रतिनिधियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि जल्द ही संगठनात्मक बैठकों और सदस्यता अभियान को नई गति देने के लिए जिलास्तर पर रणनीति तय की जाएगी।

45 जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा

कांग्रेस ने संगठन विस्तार की अपनी योजना को आगे बढ़ाते हुए 45 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस संगठन के ढांचे के अनुसार राज्य में कुल 50 जिलों में जिलाध्यक्ष बनाए जाने हैं, ऐसे में अभी पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा शेष है। जारी सूची में कांग्रेस ने 12 मौजूदा विधायकों को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे पार्टी की भावी राजनीतिक रणनीति में विधायकों की भागीदारी का संकेत माना जा रहा है। कांग्रेस द्वारा शेष पांच जिलाध्यक्षों की घोषणा भी जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments