Wednesday, July 1, 2026
Homeबॉलीवुड'पहली बार नहीं, जब गलत तरह से पेश किया...', फैसल के आरोपों...

‘पहली बार नहीं, जब गलत तरह से पेश किया…’, फैसल के आरोपों पर आमिर खान के परिवार का बयान


Last Updated:

Aamir Khan Brother Faisal Khan Allegations : आमिर खान के भाई फैसल खान ने परिवार पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि आमिर खान ने उन्हें पूरे एक साल तक अपने घर में बंद रखा. फैसल खान के आरोपों पर अब परिवार ने बयान दिया…और पढ़ें

'पहली बार नहीं, जब गलत पेश किया...', फैसल के आरोपों पर आमिर के परिवार का बयानफैसल खान फिल्म ‘मेला’ में आमिर खान संग नजर आए थे.
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के भाई फैसल खान ने परिवार पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से बर्बाद करने का आरोप लगाया है. उनके आरोपों के जवाब में अब परिवार ने बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि फैसल द्वारा उनकी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े और भाई आमिर के खिलाफ किए गए झूठे और अपमानजनक आरोपों से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. बयान में कहा गया, ‘यह पहली बार नहीं है जब फैसल ने इन घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया है, इसलिए हमें अपने इरादों को साफ करने और परिवार के रूप में अपनी एकजुटता दोहराने की जरूरत महसूस हुई.’

आमिर खान के परिवार ने यह भी बताया कि फैसल से संबंधित हर एक निर्णय मिलकर लिया गया है, जिसमें कई डॉक्टरों की सलाह ली गई है. ये निर्णय प्यार, करुणा और फैसल की मानसिक बेहतरीन की भलाई को देखते हुए किया गया है. परिवार ने कठिन और दुखद समय के बारे में चर्चा करने से परहेज किया है. परिवार ने मीडिया से इस समय सहानुभूति की अपील की है और इस निजी मामले को सनसनीखेज, भड़काऊ और दुखद गॉसिप में न बदलने का अनुरोध किया है. यह बयान रीना दत्ता, जुनैद खान, इरा खान, फरहत दत्ता, राजीव दत्ता, किरण राव, संतोष हेगड़े, सहर हेगड़े, मंसूर खान, नुजहत खान, इमरान खान, टीना फोंसेका, जैन मैरी खान और पाब्लो खान की ओर से जारी किया गया है.

मतभेदों के बाद छोड़ दिया था घर
फैसल के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिए गए इंटरव्यू के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आमिर ने उन्हें पूरे एक साल तक अपने घर में बंद रखा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ दवाइयां दी गईं और कहा गया कि वे पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हैं. फैसल ने आगे खुलासा किया कि उनकी मां और बहन ने उनके खिलाफ समाज के लिए खतरा होने का मुकदमा दायर किया था. उन्होंने अपने और आमिर के बीच दूरी के लिए अपने करीबियों को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि उनके भाई का ब्रेनवॉश किया गया था. फिलहाल ‘मेला’ फेम एक्टर फैसल मुंबई में अलग रह रहे हैं. उन्होंने मां और भाई के साथ मतभेदों के बाद घर छोड़ दिया था.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

homeentertainment

‘पहली बार नहीं, जब गलत पेश किया…’, फैसल के आरोपों पर आमिर के परिवार का बयान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments