Thursday, May 7, 2026
Homeदेशपहलगाम आतंकी हमला: जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता, पाक आतंकियों के 2...

पहलगाम आतंकी हमला: जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता, पाक आतंकियों के 2 पनाहगार गिरफ्तार, मुनीर बेनकाब


Last Updated:

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम जांच मामले में बड़ी सफलता मिली है.

पहलगाम नरसंहार मामले में एनआईए को बड़ी सफलता

पहलगाम आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम को सफलता मिली है. एनआईए की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर उन आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप है, जिन्होंने इस भयानक हमले को अंजाम दिया था. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नरसंहार में उन आतंकियों ने 26 निर्दोष हिंदू पर्यटकों की गोली मार कर जान ले ली थी. इसमें 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रविवार को कहा कि पहलगाम हमले के मामले में उसे एक बड़ी सफलता मिली है, उसने 26 निर्दोष पर्यटकों की जान लेने वाले और 16 अन्य को गंभीर रूप से घायल करने वाले भयावह हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

आतंकियों की पुष्टि की

एनआईए ने गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहलगाम के बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान की है. दोनों ने यह भी पुष्टि की है कि वे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे.

आतंकियों की आवभगत

एनआईए ने बताया कि परवेज और बशीर वहीं घाटी में दुकान लगाते थे. हमले वाले दिन से पहले उन्होंने हिल पार्क में मौसमी ढोक (झोपड़ी) में तीन हथियारबंद आतंकवादियों को शरण दी थी. दोनों ने आतंकवादियों को खाना, रहने के लिए जगह के साथ-साथ रसद में भी मदद की. यहीं आतंकि अगले दिन दोपहर को वहां पर मौजूद पर्यटकों की धार्मिक पहचान के आधार पर मार डाला था. एनआईए ने दोनों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

homenation

पहलगाम अटैक: जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता, पाक आतंकियों के पनाहगार अरेस्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments