Thursday, June 4, 2026
Homeदेशपश्चिमी सीमा पर 'आयरन डोम': अमित शाह का दूसरा बॉर्डर दौरा क्यों...

पश्चिमी सीमा पर ‘आयरन डोम’: अमित शाह का दूसरा बॉर्डर दौरा क्यों है बेहद अहम?


होमताजा खबरदेश

पश्चिमी सीमा पर ‘आयरन डोम’: अमित शाह का दूसरा बॉर्डर दौरा क्यों है बेहद अहम?

Last Updated:

गृह मंत्री अमित शाह भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले सात दिनों में दूसरी बार जाने वाले हैं. बीकानेर दौरा करने के बाद अब वह गुजरात के भुज जाएंगे. अमित शाह का पूरा जोर सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने में लगा है. पाकिस्तान को भी सीधा संदेश देने की कोशिश की जा रही है.

Zoom

राजस्थान के बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित सांचू बॉर्डर आउटपोस्ट पर BSF के वीर जवानों से संवाद करते अमित शाह.

नई दिल्ली. भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा आक्रामक और अभेद्य बनाने की दिशा में गृह मंत्री अमित शाह लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं. राजस्थान के बीकानेर सेक्टर के दौरे के महज एक हफ्ते बाद अब अमित शाह गुजरात के संवेदनशील बॉर्डर सेक्टर भुज पहुंच रहे हैं, जहां सीमा सुरक्षा, घुसपैठ, ड्रग तस्करी और आंतरिक सुरक्षा को लेकर हाई लेवल रणनीति तैयार की जाएगी. इस दौरे को सिर्फ एक औपचारिक सीमा निरीक्षण नहीं, बल्कि पाकिस्तान को सीधा संदेश देने वाले ‘सुरक्षा शक्ति प्रदर्शन’ के तौर पर देखा जा रहा है.

गृह मंत्री 29 मई को गुजरात के भुज में सीमा चौकी G-7 का उद्घाटन करेंगे और सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों से सीधा संवाद भी करेंगे. इसके अलावा वह एडवांस कंट्रोल सिस्टम, ओपी टावर-1170 और हरामीनाला क्षेत्र का दौरा कर पश्चिमी सीमा की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे. खास बात यह है कि हाल के दिनों में गुजरात सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से ड्रग्स तस्करी की कई कोशिशें हुईं, जिन्हें भारतीय एजेंसियों ने नाकाम कर दिया. ऐसे में शाह का यह दौरा पश्चिमी सीमा पर सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने की बड़ी कवायद माना जा रहा है.

इससे पहले बीकानेर दौरे में अमित शाह ने भारत-पाक सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध निर्माण हटाने का सख्त आदेश दिया था और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कमेटी बनाने की घोषणा भी की थी. अब गुजरात दौरे में भी सीमा सुरक्षा, आधुनिक सर्विलांस सिस्टम, नई सड़कें, टावर और तटीय निगरानी नेटवर्क को लेकर बड़े फैसले हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री इस दौरे में भारत की आंतरिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments