Saturday, May 9, 2026
Homeएजुकेशनपरीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए हुए 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन,...

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए हुए 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, गगनचुंबी आंकड़े ने बनाया नया रिकॉर्ड


Image Source : INNOVATEINDIA1.MYGOV.IN
परीक्षा पे चर्चा।

Pariksha Pe Charcha Registration 2026: परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए 3 करोड़ (3,06,55,280) से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इसके आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है और 30 दिसंबर की शाम तक 2,85 करोड़ (2,85,96,651) छात्रों, 17,08,703 शिक्षकों और 3,49,926 अभिभावकों ने आवेदन किया है। परीक्षा पे चर्चा 2026 के नौवें संस्करण के लिए पंजीकरण 11 जनवरी को बंद हो जाएगा। पिछले वर्ष, परीक्षा पे चर्चा 2025 के आठवें संस्करण के लिए 35 करोड़ (35 मिलियन) से अधिक प्रतिभागियों ने आवेदन किया था।  

कहां करें आवेदन 

अगर आप भी परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए, आधिकारिक पोर्टल innovateindia1.mygov.in पर जाएं और ‘अभी भाग लें’ बटन पर क्लिक करें। अब, छात्र, शिक्षक या अभिभावक श्रेणी चुनें। अब परीक्षा पे चर्चा 2026 आवेदन पत्र में डिटेल्स भरें। इसे जमा करें और भविष्य में संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें। 

innovateindia1.mygov.in पर आवेदन कैसे करें 

  • आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं
  • लॉग इन करने के लिए अपनी पंजीकरण जानकारी दर्ज करें
  • लॉग इन करने के बाद सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का विकल्प उपलब्ध होगा
  • आवश्यक जानकारी भरें और जमा करें
  • प्रमाणपत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे सेव करें और डाउनलोड करें
  • सर्टिफिकेट को प्रिंट कर लें ताकि आप इसे बाद में इस्तेमाल कर सकें
  • पीपीसी 2026 के नौवें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम की सटीक तिथि की घोषणा अभी बाकी है। इस दौरान प्रधानमंत्री परीक्षा के तनाव और अन्य मुद्दों से संबंधित छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देंगे। कुछ चुने हुए प्रश्न इस कार्यक्रम में शामिल किए जा सकते हैं।  

क्यों होती है परीक्षा पे चर्चा 

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम करना, प्रभावी तैयारी तकनीकों को बढ़ावा देना और शिक्षा एवं व्यक्तिगत विकास के प्रति संतुलित दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को अपने प्रश्न साझा करने का अवसर प्रदान करता है, जिनका उत्तर प्रधानमंत्री सत्र के दौरान देते हैं।   

परीक्षा पे चर्चा के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाएं ।  


ये भी पढ़ें –

ऑपरेशन सिंदूर में घायल होने के बावजूद मेजर जैरी ब्लेज ने कैसे लिया बदला, खुद सुनाया वो किस्सा जिसे सुनकर भारतीय करेंगे गर्व 

ट्रेन के कोच पर H1 का बोर्ड क्यों लगाया जाता है, सफर से पहले नहीं जाना तो होगा भयानक नुकसान; जान लें वजह 

 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments