“वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के तहत कृषि विभाग की ओर से सोमवार को मलारना चौड़ जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा रहे। यहां मलारना चौड़ में तेजाजी मंदिर परिसर स्थित दुर्गा सागर तालाब पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ “वंदे गंगा” कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके पश्चात जल पूजन, पीपल पूजन एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान अतिथियों एवं आमजन ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। पद दंगल एवं लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण से दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान पद दंगल एवं लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जल संरक्षण, पौधारोपण, तारबंदी योजना, किसान सम्मान निधि एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए लोक कलाकारों ने लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचत का संदेश दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कृषक संगोष्ठी एवं कृषि नवाचार प्रदर्शनी रही। इस अवसर पर कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को प्राकृतिक खेती, सूक्ष्म सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण एवं जल प्रबंधन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, नवाचारों एवं तकनीकी प्रगति से अवगत कराया। विशेषज्ञों द्वारा किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कम लागत में अधिक उत्पादन एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली अपनाने के संबंध में मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण खरीफ बुआई पूर्व कृषक संगोष्ठी एवं कृषि नवाचार प्रदर्शनी रही। संगोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की बुआई से पूर्व आवश्यक तैयारियों, उचित फसल चयन, सूक्ष्म सिंचाई, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं नवीनतम कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली अपनाने के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रदर्शनी के माध्यम से कृषकों को आधुनिक कृषि पद्धतियों, नवाचारों एवं उन्नत तकनीकी उपकरणों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, संयुक्त निदेशक कृषि लखपत लाल मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश चंद्र जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कृषकों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Source link

