Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानपत्थर से सिर कुचलकर 10 साल के बालक की हत्या: रुपयों...

पत्थर से सिर कुचलकर 10 साल के बालक की हत्या: रुपयों के विवाद में दोस्त ने जान ली,सिर धड़ से अलग मिला, छठी कक्षा का छात्र था मंयक,जानवरों ने शव नोंचा – Kota News




रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार को एक बालक ने चंद रुपयों के विवाद में 10 साल के अपने ही दोस्त की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी और शव जंगल में छोड़कर घर आ गया। जानवरों ने शव नोंच डाला और सिर धड़ से अलग कर दिया। परिजनों ने बालक के लापता होने की सूचना दी तो पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपी तक पहुंची। मृतक सोगरिया निवासी मयंक मीणा था। वह छठी कक्षा का छात्र था। उसके पिता अमर सिंह मीणा रेलवे वर्कशॉप में फिटर हैं। रेलवे कॉलोनी सीआई रामस्वरूप मीणा ने बताया कि मयंक सोमवार को दोपहर में खेलने के लिए कह कर घर से निकला था, लेकिन शाम तक नहीं लौटा। जब वह कहीं नहीं मिला तो रात 12 बजे रेलवे कॉलोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई। इसके बाद से पुलिस ने तलाश शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक बालक मयंक को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस उस तक पहुंची और पूछताछ के लिए थाने ले लाई। मंगलवार रात पुलिस को रेलवे वर्कशॉप के सामने जंगल में शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव मयंक का निकला। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतक बालक में गहरी दोस्ती थी। दोनों साथ रहते थे। इनके बीच कोई 100-200 रुपए का लेन-देन था। लेन-देन के विवाद में ही मयंक की हत्या की। आरोपी ने सिर पर पत्थर से कई वार कर मयंक की जान ले ली। इसके बाद आरोपी घर जाकर चुपचाप सो गया। पुलिस उसके घर पहुंची, तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments