Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपति से अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या: पत्नी...

पति से अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या: पत्नी ने बेटी के साथ मिलकर मार डाला, खेत में फेंका शव – Lakhimpur-Kheri News


गोपाल गिरि | लखीमपुर-खीरी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखीमपुर-खीरी के थाना पढुआ क्षेत्र के गांव प्रेमनगर में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार की रात करीब नौ बजे 65 वर्षीय झुनकी देवी का शव गन्ने के खेत में मिला। शव आरोपी महिला के घर के पीछे पड़ा था।

मृतका के पति रामसुधार ने बताया कि उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाली चन्द्रवती ने अपनी बेटी के साथ मिलकर धारदार हथियार से झुनकी की हत्या कर दी। पुलिस हिरासत में आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे मृतका के अपने पति के साथ अवैध संबंधों का शक था। इसी कारण उसने हत्या की। थाना पढुआ के इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के कारण पुलिस टीम नाव से घटनास्थल तक पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments