Friday, July 3, 2026
Homeदेशपति-पत्नी से बदसलूकी, वाहन चेकिंग के दौरान मोतिहारी पुलिस की गुंडागर्दी पर...

पति-पत्नी से बदसलूकी, वाहन चेकिंग के दौरान मोतिहारी पुलिस की गुंडागर्दी पर बवाल


Last Updated:

Motihari News: मोतिहारी के छतौनी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के नाम पर एक दंपति के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया. अंधेरे में हुई इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया जो अब वायरल है. थाना प्रभारी अमरजीत …और पढ़ें

पति-पत्नी से बदसलूकी,वाहन चेकिंग के दौरान मोतिहारी पुलिस की गुंडागर्दी पर बवालवाहन चेकिंग के नाम पर दंपति से मारपीट का मोतिहारी की छतौनी थाना पुलिस पर आरोप.
मोतिहारी/अवनीश कुमार सिंह. पूर्वी चंपारण जिले के छतौनी थाना पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है जहां वाहन चेकिंग के नाम पर अंधेरे में एक दंपति के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का मामला उजागर हुआ. स्थानीय लोगों ने पुलिस की गुंडागर्दी का वीडियो बनाकर इस घटना को सबके सामने लाया. थाना प्रभारी अमरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने न केवल दंपति को परेशान किया, बल्कि विरोध करने वाले लोगों को भी धमकाया. यह घटना बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाती है.

घटना मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में बरियारपुर चीनी मिल के पास की है. यहां इस दंपति के साथ पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि रविवार (10 अगस्त) की रात बाजार से लौट रहे एक पति-पत्नी को वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस ने रोका. अंधेरे में गाड़ी रोकने में थोड़ी देरी होने पर पुलिस आगबबूला हो गई और दंपति के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी. पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जो पुलिस की संवेदनहीनता को जाहिर कर रहा है.

स्थानीय लोगों का विरोध और वीडियो सबूत

बताया जाता है कि जैसे ही दंपति ने शोर मचाया स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की इस हरकत का विरोध किया. कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर पुलिस की गुंडागर्दी को रिकॉर्ड किया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी दंपति को जबरन गाड़ी में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. महिला अपने पति को बचाने की कोशिश करती दिखी, लेकिन पुलिस ने दोनों के साथ मारपीट की. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है.

थाना प्रभारी ने भी दंपती पर दिखाई दबंगई

घटना की सूचना मिलने पर छतौनी थाना प्रभारी अमरजीत कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उन्होंने हालात को शांत करने के बजाय उन्होंने स्थिति को और बिगाड़ दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने न केवल दंपति को धमकाया, बल्कि विरोध करने वालों को थाने में बंद करने की धमकी दी. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिसे कुछ समझदार लोगों ने शांत कराया.

मोतिहारी पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

जाहिर है यह घटना मोतिहारी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है. रक्षक की भूमिका में होने के बावजूद पुलिस भक्षक की तरह व्यवहार क्यों कर रही है? स्थानीय लोग अब इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. पुलिस की इस हरकत ने न केवल जनता का भरोसा तोड़ा, बल्कि कानून-व्यवस्था की रक्षा करने वाली संस्था की छवि को भी धूमिल किया है. जनता अब इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है, ताकि पुलिस की गुंडागर्दी पर लगाम लग सके

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट… और पढ़ें

homebihar

पति-पत्नी से बदसलूकी,वाहन चेकिंग के दौरान मोतिहारी पुलिस की गुंडागर्दी पर बवाल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments