Friday, May 8, 2026
Homeराज्यदिल्लीपंजाब में बाढ़, 30 अगस्त तक स्कूल बंद: जम्मू में फंसे...

पंजाब में बाढ़, 30 अगस्त तक स्कूल बंद: जम्मू में फंसे 3 हजार टूरिस्ट निकले; दिल्ली में यमुना खतरे के निशान के करीब


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Rajasthan Flood| Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi MP Rain Alert

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब पिछले तीन दिनों से बाढ़ की चपेट में है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का सबसे प्रभावित हैं। इन 7 जिलों के 350 से अधिक गांवों में 5-7 फीट तक पानी भरा हुआ है।

हालात इतने खराब हैं कि लोगों को सेना के हेलिकॉप्टर से बचाया जा रहा है। चिनूक हेलिकॉप्टर, जमीन और पानी पर चलने वाले एम्फीबियन वाहनों से लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। गुरुवार को सेना ने 6 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया।

जम्मू में बारिश और बादल फटने से भारी तबाही के बीच फंसे करीब 3 हजार टूरिस्ट्स को निकाला गया है। गुरुवार को रेलवे ने उनके लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। एक ट्रेन लगभग 1,500 यात्रियों को लेकर जम्मू से बनारस और दूसरी ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें 1,500 से ज्यादा यात्री सवार हुए।

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.45 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया था।

देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें…

असम के गुवाहाटी में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

असम के गुवाहाटी में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश हुई। सड़कों पर पानी भर गया।

जम्मू में गुरुवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए। जवान समेत सैकड़ों लोग फंस गए।

जम्मू में गुरुवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए। जवान समेत सैकड़ों लोग फंस गए।

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के सलूण गांव में बुधवार को 7 घर रावी नदी में समा गए।

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिला के सलूण गांव में बुधवार को 7 घर रावी नदी में समा गए।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें..

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 2 सितंबर तक बाढ़ का खतरा, 4 जिलों में फ्लैश रेड अलर्ट; बाढ़ की चपेट में 350 गांव

पंजाब में शुक्रवार से अगले तीन दिन खतरे के हैं। पंजाब के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी है। कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश काे लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त डोडा-भद्रवाह रोड की मरम्मत जारी

01:12 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:11 AM29 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments