Last Updated:
NEET UG Paper Leak Case Hearing LIVE: नीट यूजी पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई बेहद अहम है. RJD सांसद और IMA प्रवक्ता सहित कई दिग्गजों की याचिका पर कोर्ट क्या फैसला सुनाएगा? क्या अब पेन…और पढ़ें
NEET UG Court Hearing 2026 LIVE: सुप्रीम कोर्ट में नीट यूजी को लेकर अहम सुनवाई होनी है
नई दिल्ली (NEET UG Paper Leak Case Hearing LIVE). देश के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों की नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं. नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली, अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. आज सुप्रीम कोर्ट में बेहद अहम सुनवाई होने वाली है, जो भविष्य की परीक्षा प्रणाली की दिशा तय कर सकती है. यह याचिका RJD सांसद सुधाकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अनुभव गर्ग, IMA के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान और राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन की तरफ से अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत और उनकी टीम ने दाखिल की है. मेडिकल स्टूडेंट्स का भविष्य सुरक्षित करने के लिए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट यूजी नोटिफिकेशन को चुनौती
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिका में मुख्य रूप से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी की गई हालिया नीट-यूजी अधिसूचना की उन शर्तों को चुनौती दी गई है, जो पुरानी परीक्षा पद्धति को ही जारी रखती हैं. याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि बिना किसी कठिन सुरक्षा बदलाव के उसी पुरानी लीक-संभावित प्रणाली से परीक्षा कराना छात्रों के साथ धोखा है.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: क्या लीक प्रूफ हो सकती है नीट यूजी परीक्षा?
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत और उनकी टीम आज अदालत कक्ष के अंदर याचिकाकर्ताओं की तरफ से मुख्य दलीलें पेश करेंगे. इस लीगल टीम ने अपनी याचिका में उन सभी कानूनी और व्यावहारिक पहलुओं को शामिल किया है, जो साबित करते हैं कि मौजूदा व्यवस्था के तहत एक पारदर्शी, सुरक्षित और पूरी तरह से लीक-प्रूफ परीक्षा का आयोजन करना लगभग नामुमकिन हो चुका है.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: अदालत में कौन लड़ रहा है छात्रों की लड़ाई?
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं की तरफ से इस महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाई की कमान देश के जाने-माने और अनुभवी अधिवक्ताओं की टीम संभाल रही है. इस पूरी पिटीशन को मुख्य अधिवक्ता सत्यम सिंह राजपूत, एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड नीमा और उनकी सहयोगी लीगल टीम द्वारा बेहद बारीकी से तैयार और दाखिल किया गया है, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली की तकनीकी खामियों को अदालत के सामने रखा है.
NEET UG Supreme Court Hearing LIVE: राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है नीट यूजी पेपर लीक मामला
नीट यूजी सुप्रीम कोर्ट लाइव: इन दिग्गजों का एक साथ आना साफ तौर पर दर्शाता है कि नीट यूजी परीक्षा की शुचिता का मामला अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह गंभीर राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है. डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन आईएमए और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बुनियाद रखने वाली इस परीक्षा में किसी भी तरह की प्रशासनिक लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: सुप्रीम कोर्ट में किसने खोला मोर्चा?
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: नीट यूजी परीक्षा प्रणाली में बड़े और आमूल-चूल सुधारों की मांग को लेकर देश के कई क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने एक साथ आकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस संयुक्त याचिका को आरजेडी (RJD) सांसद सुधाकर सिंह, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अनुभव गर्ग, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. ध्रुव चौहान और राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया है.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: नीट यूजी पेपर लीक मामला क्या है?
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: इस बार का मुख्य विवाद नीट यूजी की मौजूदा परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं, सुरक्षा खामियों और पेपर लीक की लगातार बनी रहने वाली संभावनाओं से जुड़ा हुआ है. याचिकाकर्ताओं का मानना है कि पारंपरिक ढर्रे पर कराई जाने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सेंध लगाना बेहद आसान है, जिससे हर साल लाखों होनहार और दिन-रात मेहनत करने वाले छात्रों का भविष्य और करियर दांव पर लग जाता है.
NEET UG Paper Leak Case LIVE: याचिका की पृष्ठभूमि: क्या है यह पूरा मामला?
नीट यूजी पेपर लीक मामला लाइव: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी की हालिया अधिसूचना जारी होने के बाद से ही परीक्षा प्रणाली को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. इस अधिसूचना की कानूनी वैधता और इसमें सुरक्षा मानकों की कथित अनदेखी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं, जिसने एक बार फिर देश भर के मेडिकल अभ्यर्थियों, अभिभावकों और कोचिंग संस्थानों का ध्यान सुप्रीम कोर्ट की तरफ खींच लिया है.

