नई दिल्ली (NEET UG Paper Leak Controversy LIVE). नीट यूजी परीक्षा को लेकर मचे देशव्यापी घमासान के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के सामने पेश हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के टॉप अधिकारियों ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. एनटीए का कहना है कि नीट का पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि परीक्षा का पूरा ‘सिस्टम कॉम्प्रोमाइज’ हुआ था. इस बयान के बाद समिति की बैठक में सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: 12 लाख की डील में खरीदा पेपर
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: जांच में सामने आया कि डॉ. शिरूरे ने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए करीब 12 लाख रुपये में कथित लीक प्रश्नपत्रिका खरीदी थी. फिर पैसे की भरपाई करने के लिए डॉक्टर ने प्रश्नपत्र को पीडीएफ (PDF) में बदला और टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप्स के जरिए अन्य लोगों को भी फैला दिया.
NEET UG 2026 LIVE: सीबीआई का बड़ा एक्शन
नीट यूजी 2026 लाइव: नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई (CBI) का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन; लातूर के मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरूरे हिरासत में लिए गए. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर- डॉ. मनोज शिरूरे इस पूरे महाघोटाले में सीबीआई के मुख्य सरकारी गवाह (Approver) बनने को तैयार हुए.
NEET Paper Leak LIVE: महाराष्ट्र पुलिस की एफआईआर
नीट पेपर लीक लाइव: महाराष्ट्र के लातूर में स्थानीय पुलिस ने पेपर लीक और धोखाधड़ी की संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की. पुलिस को शुरुआती जांच में ही कुछ कोचिंग संचालकों की संदिग्ध भूमिका के संकेत मिल गए थे.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: राजस्थान पुलिस का पहला एक्शन
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: नीट पेपर लीक की भनक लगते ही राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला. सीकर, जयपुर और कोटा में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की. पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान कुछ ऐसे शातिर बिचौलियों को दबोचा जिनके पास डिजिटल दस्तावेज मिले.
NEET UG 2026 LIVE: महाराष्ट्र में भी मंचा हड़कंप
नीट यूजी 2026 लाइव: राजस्थान के साथ-साथ महाराष्ट्र के कुछ परीक्षा केंद्रों और कोचिंग सेंटर से भी पेपर लीक के डिजिटल सबूत WhatsApp पर वायरल हो गए. दोनों राज्यों में इतनी समानता देखकर यह साफ हो गया कि यह कोई स्थानीय गड़बड़ी नहीं बल्कि बड़ा नेटवर्क है.
NEET Paper Leak LIVE: राजस्थान से आई पहली खबर
नीट पेपर लीक लाइव: नीट यूजी परीक्षा संपन्न होने के कुछ ही घंटों के अंदर राजस्थान के प्रमुख शहरों से प्रश्न पत्र के कुछ हिस्से और उत्तर कुंजी लीक होने की पुख्ता खबरें सोशल मीडिया पर तैरने लगीं. इन खबरों ने परीक्षा की शुचिता पर तुरंत गंभीर सवाल खड़े कर दिए.
NEET Paper Leak LIVE: 2026 की परीक्षा और छात्रों की उम्मीदें
नीट पेपर लीक लाइव: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए इस साल आयोजित हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. कड़े सुरक्षा इंतजामों और नई गाइडलाइंस के दावों के बीच छात्रों को पूरी उम्मीद थी कि इस बार परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी होगी, लेकिन परीक्षा खत्म होते ही उनके सारे सपनों पर एक बार फिर पानी फिर गया.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: शुरुआत में ही लगा बड़ा झटका
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: परीक्षा खत्म होने के कुछ ही समय के अंदर देश के अलग-अलग राज्यों से नीट यूजी पेपर लीक होने और प्रशासनिक धांधली की खबरें सोशल मीडिया और प्रमुख न्यूज चैनलों पर तैरने लगीं. इन खबरों ने न केवल ईमानदारी से पढ़ने वाले उम्मीदवारों को झकझोर कर रख दिया, बल्कि पूरे देश की सबसे बड़ी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए.
NEET UG 2026 LIVE: देशव्यापी परीक्षा और उम्मीदें
नीट यूजी 2026 लाइव: देशभर के प्रतिष्ठित सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए लाखों स्टूडेंट्स ने नीट-यूजी परीक्षा दी थी. महीनों की दिन-रात कड़ी मेहनत और त्याग के बाद ये स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने का अपना और अपने परिवार का सपना संजोए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे. उन्हें उम्मीद थी कि उनकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: देशव्यापी परीक्षा का आयोजन
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर शामिल हुए थे, लेकिन परिणाम आने से पहले ही गड़बड़ी की खबरें आने लगीं.
NEET Paper Leak LIVE: कैश में हुआ लेन-देन
नीट पेपर लीक लाइव: पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने ज्यादातर लेन-देन पूरी तरह से कैश यानी नकद में किया था. कूरियर और हवाला नेटवर्क के जरिए इस भारी-भरकम रकम को एक शहर से दूसरे शहर ट्रांसफर किया गया था.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: वीआईपी कैंडिडेट्स की डील
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: कुछ बेहद अमीर परिवारों और वीआईपी कैंडिडेट्स के लिए यह डील और भी महंगी थी. उनसे परीक्षा केंद्र सेटिंग और शत-प्रतिशत सलेक्शन की गारंटी के नाम पर 10 से 15 लाख रुपये तक लिए गए थे.
NEET UG 2026 LIVE: प्रति छात्र रेट तय
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि लीक गैंग ने प्रश्नपत्र और उसके सटीक उत्तर मुहैया कराने के लिए प्रति छात्र 2 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक की रकम वसूल की थी.
NEET Paper Leak LIVE: करोड़ों का काला खेल
नीट पेपर लीक लाइव: नीट यूजी 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्रों को बेचने के लिए लीक माफियाओं और कोचिंग संचालकों के बीच करोड़ों रुपये की डील्स हुई थीं. यह पूरा खेल बेहद संगठित तरीके से पैसे कमाने के लिए रचा गया था.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: फ्रीज हो गए बैंक अकाउंट
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: जांच एजेंसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों और उनके करीबियों के कुल 18 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. इन खातों में परीक्षा के ठीक पहले लाखों रुपयों का संदिग्ध लेन-देन देखा गया था.
NEET UG 2026 LIVE: छात्र भी बने आरोपी
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई ने उन 14 छात्रों को भी इस मामले में सह-आरोपी बनाया है, जिन्होंने स्वेच्छा से मोटी रकम देकर परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र हासिल किए थे और जिन्हें सीक्रेट क्लास में जवाब रटवाए गए थे.
NEET UG 2026 LIVE: कुल आरोपियों की संख्या
नीट यूजी 2026 लाइव: जांच अधिकारियों का अनुमान है कि इस पूरे घोटाले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 50 से अधिक लोग शामिल हैं. इनमें से कई आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जा रहा है.
NEET Paper Leak LIVE: जब्त हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
नीट पेपर लीक लाइव: सीबीआई ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के ठिकानों से 12 लैपटॉप, 25 स्मार्टफोन, कई हार्ड डिस्क और दर्जनों पेन ड्राइव जब्त की हैं. इन गैजेट्स से डिलीट किए गए डेटा को फॉरेंसिक लैब में रिकवर कराया जा रहा है.
NEET UG 2026 Paper Leak LIVE: रडार पर हैं कोचिंग मालिक
नीट यूजी पेपर लीक 2026 लाइव: सीकर और कोटा के कम से कम 4 बड़े कोचिंग सेंटर्स के संचालक और उनके टॉप मैनेजमेंट के लोग इस समय जांच एजेंसियों के सीधे रडार पर हैं. इन सभी पर लीक गैंग की आर्थिक मदद करने का आरोप है.
NEET UG 2026 LIVE: राजस्थान SOG का एक्शन
नीट यूजी 2026 लाइव: सीबीआई के अलावा राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने भी जयपुर और सीकर से 15 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ के बाद सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है.

