नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा।
अशोकनगर के पिपरिया गांव में रविवार सुबह एक बुजुर्ग कुएं में घायल अवस्था में मिले। शनिवार रात वो कुएं के पास बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वो करीब 25 फीट गहरे कुएं में गिर गए।
.
घायल फेरन सिंह(50) पिता भरोसी लाल अहिरवार रातभर कुएं में बेहोश पड़े थे। सुबह जब कुछ महिलाएं पास के देवस्थान पर पूजा के लिए पहुंचीं। उन्होंने कुएं में किसी को पड़ा देखा तो गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने रस्सी और खाट की मदद से फेरन सिंह को बाहर निकाला।
हादसे में फेरन सिंह का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है और शरीर पर कई गंभीर चोट आई है। परिजनों ने बताया कि कुएं के चारों ओर करीब दो फीट ऊंची बाउंड्री बनी हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के कुछ देर बाद उसकी चेतना लौटी।

