Friday, July 3, 2026
Homeटेक्नोलॉजीनए साल पर Google Pixel 10 सस्ते में खरीदने का मौका, हजारों...

नए साल पर Google Pixel 10 सस्ते में खरीदने का मौका, हजारों रुपये बचाने वाले बढ़िया ऑफर जानें


Image Source : GOOGLE STORE
गूगल पिक्सेल 10

Google Pixel 10: नए साल 2026 में अगर फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। कस्टमर्स को Google Pixel 10 सस्ते में मिल सकता है क्योंकि इसे फ्लिपकार्ट पर आप कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन पर आप एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी खासी छूट हासिल कर सकते हैं और EMI ऑप्शन तो हैं ही। गूगल का यह फ्लैगशिप फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 12GB रैम और 256GB में आता है।

जानें कैसे कम कीमत में खरीद पाएंगे गूगल पिक्सेल 10 

गूगल पिक्सेल 10 स्मार्टफोन को अगर आप खरीदने जाएंगे तो इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 74,999 रुपये दिखा रहा है और इस फोन को HDFC Bank के कार्ड से खरीदने पर आपको 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा अन्य बैंक के कार्ड ऑफर पर भी 5000 रुपये तक का ऑफ ले सकते हैं। यानी इस फोन की इफेक्टिव कीमत 69,999 रुपये हो जाएगी। 

फोन पर अगर आप चाहें तो 73,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है बशर्ते आपके फोन की कंडीशन और मॉडल बेहतर हो क्योंकि फोन पर एक्सचेंज वैल्यू आपको फोन के कंडीशन और मॉडल के ऊपर निर्भर करती है। 

इसके अलावा इस पर 3601 रुपये की ईएमआई का ऑप्शन भी आप ले सकते हैं। 

Google Pixel 10 के फीचर्स

इस फ्लैगशिप फोन में 6.3 इंच का Acuta OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 मिलता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक की है। गूगल ने इस फोन में Tensor G5 प्रोसेसर यूज किया है और इसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा।

Google Pixel 10 की बैटरी और कैमरा

गूगल का यह फोन 4,970mAh की बैटरी और 30W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन में एक फिजिकल और एक eSIM का ऑप्शन मिलता है। यह फोन IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 48MP का मेन वाइड एंगल कैमरा मिलेगा। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का कैमरा मिलता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

ये भी पढ़ें

Poco M8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आए सामने, 8 जनवरी के लॉन्च से पहले ही डिटेल्स खुलीं





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments