Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशदेवरिया में पुलिस महकमे में फेरबदल: सुरौली थाने के थानेदार लाइन...

देवरिया में पुलिस महकमे में फेरबदल: सुरौली थाने के थानेदार लाइन हाजिर, रेलवे चौकी इंचार्ज को मिली नई जिम्मेदारी – Deoria News


अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देवरिया पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। एसपी विक्रान्त वीर ने सुरौली के थानेदार उपनिरीक्षक हवलदार राम को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

इसके साथ ही देवरिया सदर कोतवाली के अंतर्गत रेलवे चौकी इंचार्ज रहे संजय सिंह चंदेल को पदोन्नत करके सुरौली थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संजय सिंह चंदेल अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर चुके हैं। वे सख्त और निष्पक्ष छवि के अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।

हालांकि सुरौली थाने के मौजूदा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किए जाने के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार यह निर्णय कार्यप्रणाली और अनुशासन से जुड़े कारणों पर आधारित है।

नई तैनाती के बाद सुरौली थाने में कानून-व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का कहना है कि संजय सिंह चंदेल की कड़े तेवरों वाली छवि से अपराध पर लगाम लगेगी। साथ ही थाने में कामकाज में तेजी आएगी।

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि यह बदलाव पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। इसका उद्देश्य जनता को बेहतर सेवा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में अन्य थानों में भी आवश्यकतानुसार इसी तरह के फेरबदल किए जा सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments