Monday, June 29, 2026
Homeफूडदिल्ली में अगर खाना है साउथ इंडियन, तो मिस न करें ये...

दिल्ली में अगर खाना है साउथ इंडियन, तो मिस न करें ये टॉप जगहें, देखें लिस्ट


Last Updated:

दिल्ली में साउथ इंडियन फूड की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. यहां दक्षिण शेरेटन होटल, आंध्र भवन कैंटीन, नैवेद्यम, जांबर और दर्शन रेस्टोरेंट जैसे प्रमुख स्थानों पर लोग असली दक्षिण भारतीय स्वाद का आनंद ले सकते हैं.

South Indian Food

दिल्ली अपनी विविध खानपान संस्कृति के लिए जानी जाती है. जहां एक ओर चाट, पराठे और कबाब लोगों को लुभाते हैं, वहीं अब साउथ इंडियन फूड भी यहां के लोगों की पसंद बन चुका है. डोसा, इडली, वड़ा से लेकर सांभर-रसम तक, इन स्वादों के लिए दिल्ली में कई जगहें मशहूर हैं. चलिए जानते हैं कौन-सी हैं वो जगह.

Dakshin Sheraton

दक्षिण शेरेटन होटल दिल्ली में साउथ इंडियन खाने के असली स्वाद की परफेक्ट जगह है. इसी नाम से यह रेस्टोरेंट सबसे पहले चेन्नई में 1960 में खुला था. दक्षिण शेरेटन होटल में आपको कई टॉप क्लास सरकारी अधिकारी दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए दिख जाएंगे. यह रेस्टोरेंट खासतौर पर तमिलनाडु के खान-पान के लिए जाना जाता है.

कर्नाटक cafe

जब क्वालिटी, टेस्ट और सर्विस की बात आती है तो यह कैफे सबसे अच्छे विकल्पों में से एक है. यह कैफे साउथ इंडियन भोजन को सबसे प्रमाणिक तरीके से परोसता है. वैसे तो इनके मेन्यू में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं.

Andhra Bhawan

राजधानी के दिल में स्थित आंध्र भवन कैंटीन दिल्ली की सबसे मशहूर कैंटीनों में से एक मानी जाती है. यहां का असली और प्रामाणिक स्वाद ही इसकी सबसे बड़ी पहचान है. खासकर लंच के समय यहां ऑफिस जाने वाले लोगों की सबसे ज़्यादा भीड़ देखने को मिलती है. पारंपरिक साउथ इंडियन भोजन के साथ-साथ इस कैंटीन में नॉन-वेज लवर्स के लिए भी बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. यहां आने वाले लोग सिर्फ डोसा, इडली और सांभर ही नहीं, बल्कि चिकन बिरयानी, चिकन करी, फिश करी और टोस्ट फिश जैसे व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

Nevedam

अगर आप साउथ दिल्ली में रहते हैं तो नैवेद्यम साउथ इंडियन खाने के लिए ज़रूर ट्राई करें. यह रेस्तरां डोसा की करीब 31 वैरायटी के लिए मशहूर है. यहां घी रोस्ट मसाला डोसा, उडुपी मसाला डोसा और तंगम पेपर मसाला डोसा सबसे फेमस हैं.

जांबर रेस्टोरेंट

अगर आपको दिल्ली में परिवार के साथ साउथ इंडियन भोजन का लुत्फ उठाना है तो फिर आपको जांबर रेस्टोरेंट ज़रूर पहुंचना चाहिए. यहां आप वेज व्यंजन से लेकर नॉन वेज व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं.

Darshini Cafe

अगर आपको सस्ते दाम में साउथ इंडियन फूड का मजा लेना है तो आप दर्शन रेस्टोरेंट आ सकते हैं. यहां पर भी आपको तरह-तरह की वैरायटीज के साउथ इंडियन फूड खाने के लिए अफोर्डेबल प्राइस में मिल जाएंगे.

homelifestyle

दिल्ली में अगर खाना है साउथ इंडियन, तो मिस न करें ये टॉप जगहें, देखें लिस्ट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments