Thursday, May 21, 2026
Homeदेशदिल्ली की गर्मी में मिल गया छुपा हुआ गांव, यहां पहुंचते ही...

दिल्ली की गर्मी में मिल गया छुपा हुआ गांव, यहां पहुंचते ही भूल जाएंगे AC की ठंडी हवा


Last Updated:

दिल्ली की भागदौड़, ट्रैफिक और भीषण गर्मी के बीच अगर आप कुछ देर सुकून और गांव जैसा शांत माहौल महसूस करना चाहते हैं, तो प्रगति मैदान के पास स्थित क्राफ्ट म्यूजियम आपके लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है. यहां मिट्टी के घर, देसी गलियां, पारंपरिक कला और शांत वातावरण लोगों को शहर के शोर से दूर एक अलग ही दुनिया का एहसास कराते हैं. खास बात यह है कि यह जगह न सिर्फ संस्कृति प्रेमियों बल्कि सोशल मीडिया और aesthetic तस्वीरों के शौकीनों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रही है.टूर

दिल्ली की गर्मी इन दिनों लोगों का हाल बेहाल कर रही है. ऐसे में अगर आप ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां कुछ देर सुकून मिले, ठहराव महसूस हो और शहर की भागदौड़ से अलग माहौल दिखे, तो दिल्ली का क्राफ्ट म्यूजियम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. यहां पहुंचते ही ऐसा एहसास होता है जैसे अचानक किसी गांव की गलियों में आ गए हों. मिट्टी के घर, देसी कला, शांत माहौल और हर तरफ भारतीय संस्कृति की झलक इस जगह को खास बना देती है.

Craft Museum

दिल्ली की ट्रैफिक, शोर और धूप से निकलकर जैसे ही आप क्राफ्ट म्यूजियम के अंदर कदम रखते हैं, माहौल पूरी तरह बदल जाता है. यहां मिट्टी से बने घर, लकड़ी के दरवाजे और देसी अंदाज में बनी छोटी-छोटी गलियां गांव जैसा एहसास कराती हैं. ऐसा लगता है जैसे शहर से दूर किसी शांत जगह पर पहुंच गए हों.

Craft Museum

अगर आप इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर अलग और aesthetic तस्वीरें डालना पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है. मिट्टी की दीवारें, रंगीन सजावट और देसी बैकग्राउंड आपकी तस्वीरों को बिल्कुल अलग लुक दे सकते हैं.वैसे यहां पहुचना भी असान है क्राफ्ट म्यूजियम प्रगति मैदान के पास स्थित है. मेट्रो से जाना सबसे आसान रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Craft Museum

अगर आपको हैंडमेड चीजें पसंद हैं, तो यह जगह और भी खास लग सकती है. यहां कई बार कलाकार अपने हाथों से मिट्टी के बर्तन बनाते, पेंटिंग करते या पारंपरिक चीजें तैयार करते दिख जाते हैं. इसे देखकर समझ आता है कि हमारी पुरानी कला कितनी खूबसूरत और मेहनत भरी है.

Craft Museum

यहां अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक झोपड़ियां और संस्कृति को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. कहीं राजस्थान का देसी टच दिखेगा, तो कहीं उत्तर-पूर्व और गुजरात की झलक नजर आएगी. हर कोना आपको भारत की अलग-अलग परंपराओं से जोड़ता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments