Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यराजस्तानजालोर में कालका माता मंदिर के महंत का निधन: मंदिर परिसर...

जालोर में कालका माता मंदिर के महंत का निधन: मंदिर परिसर के पास पहाड़ी पर दी समाधि; 5 साल से बीमार थे – Jalore News


कालका माता मंदिर के आजाद गिरी महाराज

जालोर के शहर के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर व कालका माता मंदिर के महन्त आजाद गिरी महाराज का शनिवार की देर शाम को देवलोकगमन हो गया। उनको साधु संतों के द्वारा आज मंदिर के पास ही मैदान में समाधि दी गई।

.

भरत भादरू ने बताया कि महन्त को श्वास की बीमारी होने से करीब 5 साल से बीमार चल रहे थे। 6 माह से अधिक तबीयत खराब रहती थी। शनिवार की देर शाम उनका देवलोक गमन हो गया।

मंदिर के पास ही आजाद गिरी महाराज को समाधि देते हुए अन्य संत।

इसके बाद भैरूनाथ अखाड़े के संत शेरनाथ महाराज,वागेश्वर मठ के प्रेम गिरी महाराज, सुन्देलाव तालाब स्थित हनुमानजी मंदिर व चामुण्डा माता मंदिर के पवन पुरी महाराज, हनुमान गिरी,रमेश गिरी महाराज, प्रवीण भारती,विष्णु गिरी व राजेश्वर गिरी महाराज ने महन्त की पालकी तैयार कर शोभायात्रा के रूप में ढोल ढमाकों के साथ समाधि स्थल पहुंच कर दोपहर करीब 2 बजे कालका मंदिर के पास ही पहाड़ी पर मंदिर परिसर में समाधि दी गई।

इसके बाद अंतिम दर्शन के लिए आए शहर वासियों ने महाराज के समाधि स्थल पर फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। भादरू ने बताया कि महाराज के बुधवार को मंदिर परिसर में ही सम्बुरोठ का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महाराज पिछले करीब 30 साल तक कालका माता मंदिर के पास ही गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में महन्त रहे, उसके बाद करीब 5 साल से कालका माता मंदिर के महन्त भी रहे।

जालोर के कालका माता मंदिर महाराज आजाद गिरी महाराज।

जालोर के कालका माता मंदिर महाराज आजाद गिरी महाराज।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments