जयपुर में डॉक्टर्स का आंदोलन आज खत्म हो गया। डॉ. सोनदेव बंसल के परिजन संग हुई कथित तौर पर हुई मारपीट के मामले की जांच के लिए SIT का गठन करने के बाद डॉक्टरों के संगठन ने इस आंदोलन को स्थगित करने का एलान किया। इस निर्णय के बाद अब मरीजों को जयपुर के उन प्राइवेट हॉस्पिटल भी इलाज की सुविधा मिलनी शुरू हो गई, जहां पिछले 2-3 दिन से आंदोलन के कारण बंद थी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) राजस्थान के जोनल सचिव जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा, जयपुर मेडिकल एसोसिएशन (JMA) अध्यक्ष डॉ जगदीश मोदी, सचिव डॉ. अनुराग तोमर, प्राईवेट हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन (PHNHA) के प्रेसिडेंट डॉ. विजय कपूर समेत तमाम संगठन के पदाधिकारियों ने आज पुलिस की एसआईटी बनाने के बाद SMS हॉस्पिटल स्थित जेएमए सभागार में बैठक बुलाई। IMA राजस्थान के जोनल सचिव जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया- इस बैठक में सभी ने आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय किया। साथ ही आज से ही मरीजों के लिए प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज की सुविधा को शुरू किया गया। PHNHA के प्रेसिडेंट डॉ. विजय कपूर ने बताया- हमे और हमारे सभी संगठन को सरकार और न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जब तक डॉ. बंसल और उनके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हमारा विरोध निरंतर जारी रहेगा और आगे के घटनाक्रम पर नज़र रहेगी। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात के बाद बनी एसआईटी डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया – इससे पहले हम सभी प्रतिनिधिमंडल के तौर पर पुलिस कमिश्नर के पास गए, जहां उनको अवगत कराया कि वकीलों के एक समूह की तरफ से लगातार धमकी, दबाव, हंगामा और भय का वातावरण बनाया जा रहा है और डॉ. सोनदेव बंसल की जमानत सुनवाई में भी व्यवधान उत्पन्न किया गया। साथ ही डॉक्टरों और उनके परिवारजनों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच एवं सुरक्षा की मांग की गई। चिकित्सा संगठनों ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की मांग भी की गई, जिसे पुलिस कमिश्नर ने तत्काल स्वीकार करते हुए निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित करने की घोषणा की गई।
Source link

