Friday, May 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानजयपुर में ऑडी कार का कहर,16 लोगों को टक्कर मारी: डिवाइडर...

जयपुर में ऑडी कार का कहर,16 लोगों को टक्कर मारी: डिवाइडर से टकरा कर हुई बेकाबू, 30 मीटर तक सड़क किनारे ठेलों को टक्कर मारती गई – Jaipur News



जयपुर में तेज रफ्तार ऑडी कार ने 16 लोगों को टक्कर मार दी। कार डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हो गई। कार 30 मीटर तक रोड किनारे पर ठेलों को टक्कर मारती गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, घायलों को जयपुरिया हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

.

हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पत्रकार कॉलोनी स्थित खराबास सर्किल के पास हुआ। हादसे की सूचना पर मुहाना, पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करवाया।

एसएचओ (मुहाना) गुरुभूपेन्द्र सिंह ने बताया- रात 9:30 बजे पत्रकार कॉलोनी स्थित खराबास सर्किल के पास ओवर स्पीड ऑडी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बेकाबू होकर रोड के किनारे खड़े दर्जनभर से अधिक ठेलों को टक्कर मारती हुई करीब 30 मीटर तक गई। हादसे में करीब 16 लोग घायल हो गए।

8 घायलों का जयपुरिया में इलाज चल रहा है। 4 घायलों को परिजन प्राईवेट हॉस्पिटल में ले गए। वहीं 4 घायल अपने परिजन के साथ घर चले गए। पुलिस ने ऑडी कार को जब्त कर लिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments