Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यदिल्लीजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो बार बादल फटा: 10 घर बहे,...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो बार बादल फटा: 10 घर बहे, वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में 30 की मौत; कुल्लू में 20 घर-दुकानें ब्यास में बहे


  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Vaishno Devi Landslide | Himachal Uttarakhand Mumbai Delhi Prayagraj MP Rain Alert

नई दिल्ली17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में जिले की वारवान घाटी के मारगी इलाके में बुधवार रात दो बार बादल फटा। इसमें 10 घर और एक पुल बह गया। मंगलवार को वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में अर्धकुमारी के पास लैंडस्लाइड में अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है।

खराब मौसम की वजह से यात्रा स्थगित कर दी गई है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के ही डोडा जिले में भी बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई थी। इसमें 10 से 15 घर बह गए। डोडा में पिछले दो दिनों के दौरान 4 लोगों की मौत भी हुई है।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में 20 से ज्यादा घर, दुकानें, रेस्टोरेंट ब्यास नदी और पहाड़ी नालों में समा गए। नदियों के किनारे बने 30 से ज्यादा घर भी खतरे में हैं। कुल्लू-मनाली रोड का एक हिस्सा ब्यास नदी में बह गया।

पंजाब के 7 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हैं। राज्य के स्कूल 30 अगस्त तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पठानकोट के कजला गांव से 6 लोग ध्रुव हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किए गए। रावी नदी में आई बाढ़ के कारण लोग फंसे लोगों बचाने के लिए सेना बुलानी पड़ी।

देशभर में बाढ़-बारिश की 2 तस्वीरें…

हिमाचल के ओल्ड मनाली में मंगलवार को ओल्ड मनाली में पानी के तेज बहाव में घर नदी में समा गया।

हिमाचल के ओल्ड मनाली में मंगलवार को ओल्ड मनाली में पानी के तेज बहाव में घर नदी में समा गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को सेना और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।

पठानकोट में मंगलवार को बाढ़ में फंसे लोगों को सेना और हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया।

देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…

लाइव अपडेट्स

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: आज हल्की, कल से तेज बारिश, अंबाला-यमुनानगर में यलो अलर्ट

हरियाणा में बुधवार को हल्की बारिश की संभावना है। अंबाला और यमुनानगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश का दौर रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश हुई। बारिश के कारण रेलवे ने 18 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें…

01:14 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

राज्यों में बारिश का हाल

01:13 AM27 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

शहरों में बारिश का डेटा

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments